Hazaribagh

Hazaribagh News: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर किया गया विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

Hazaribagh:- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में भाषण, कविता और गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में भाषण, कविता और गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। अभिषेक राज, एक छात्र प्रतिनिधि, कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे थे। रश्मि प्रधान प्रचार्या विधि महाविद्यालय से आईएएस सुलोचना मीना, डॉ. जॉनी रुफिना तिर्कि और अन्य शिक्षक कार्यक्रम में मुख्य वक्ता और अतिथि वक्ता थे। कार्यक्रम में अन्य शिक्षक भी शामिल हुए।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

कार्यक्रम को हिमांशु कुमार और आरती मेहता ने संचालित किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में दुनिया भर में मनाया जाता है। यह सिर्फ एक दिन नहीं है, बल्कि लड़कियों और महिलाओं का इस समाज में अपने अधिकारों के लिए किया गया संघर्ष का प्रतीक है। जो आज भी कहीं-कहीं चल रहा है।

Also Read: नौकरी का झांसा देकर नेपाल के नागरिक से 4 लाख रुपये लुटे

लड़कियों और महिला विद्यार्थियों को देवियों की तरह पूजने से पहले उन्हें पूरी तरह से इंसान मानना चाहिए। उन्हें समाज में समान स्थान देना ही सही है। आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पितृसत्तात्मक समाज में महिला दिवस को सिर्फ महिलाओं को आगे बढ़ाने का दिन बताया जाता है। यह महिला दिवस सिर्फ महिलाओं के लिए नहीं है; यह पुरुषों के साथ सहयोग करके एक सही समाज का निर्माण करने के लिए भी है।

जिसमें अकेले महिलाएं आगे नहीं बढ़ सकतीं। उनके लिए इस समाज के दोनों को बराबरी से विकसित करना होगा। तब समाज बराबर होगा और अधिकारों की लड़ाई पितृसत्तात्मक सोच के खिलाफ है, न कि पुरुषवादी। कार्यक्रम में भाषण, गीत और कविता के विभिन्न विभागों से कई लोगों ने भाग लिया।

विभावि में कई खेलों का आयोजन
विभावि में कई खेलों का आयोजन

भाषण प्रतियोगिता में तकी तसनीम ने पहला स्थान प्राप्त किया, उसके बाद ज्योति कुमारी, पुरुषोत्तम राज और मानसी प्रिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. कविता प्रतियोगिता में सलोनी साहू ने पहला स्थान प्राप्त किया, उसके बाद राजिया बनो और दूसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडली में पुष्कर कुमार पुष्प, आतिश आलोक और मोना बग्गा उपस्थित थे। अभिषेक राज, जीवन यादव, लव कुश पांडे, गुलाम सरवर, प्रिंस राज, सागर कुमार, अमरदीप मेहता, कुणाल गुप्ता और तारानुम ने आयोजन को सफल बनाया।

Also Read: बालू यार्ड में हुई 3 राउंड फायरिंग, कई लोग हुए घायल

Raja Vishwakarma

मेरा नाम राजा विश्वकर्मा है और मैं पिछले कुछ महीनो से इस वेबसाइट 'JoharUpdates' में लेखक के रूप में काम कर रहा हूँ। मैं झारखण्ड के अलग-अलग जिलों से खबरों को निकलता हूँ और उन्हें इस वेबसाइट की मदद से प्रकाशित करता हूँ। मैंने इससे पहले कोई और जगहों पर काम किया हुवा है और मुझे लेख लिखने में 2 सालो का अनुभव है। अगर आपको मुझसे कुछ साझा करना हो या कोई काम हो तो आप मुझे "bulletraja123domcanch@gmail.com" के जरिये मुझसे संपर्क कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button