Khunti News: आज राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का खूंटी में होगा रोड शो

Suraj Kumar
4 Min Read
कुछ देर में राहुल गांधी का खूंटी में रोड शो

Khunti: मंगलवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 24वां दिन है. इस दिन राहुल गांधी झारखंड से ओडिशा की ओर चलेंगे। बाद में वह ओडिशा के कई जिलों का दौरा करेंगे। झारखंड के सिमडेगा जिले से भारत जोड़ो न्याय यात्रा ओडिशा की सीमा पर पहुंचेगी।

Whatsapp ChannelJoin
TelegramJoin

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत खूंटी टोली चौक से रोड शो करते हुए कचहरी मोड़ तक जाएंगे। रोड शो के दौरान वह कचहरी मोड़ के पास लोगों से मिलेंगे। कांग्रेस पार्टी इसके लिए काफी तैयार है। साथ ही सड़कों पर उनके समर्थकों की भारी भीड़ होगी।

राहुल गांधी के भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू नहीं जाएगा। खूंटी के नगर पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण करके सम्मान व्यक्त करेंगे। खूंटी से निकलने के बाद राहुल गांधी सिमडेगा पहुंचेंगे, जहां से वे ठेठईटांगर से ओडिशा के राउरकेला जाते हैं। जिले में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सुरक्षा के कड़े प्रबंध भी किए गए हैं।

राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा
राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

सोमवार दोपहर के बाद राहुल गांधी की यात्रा रांची से खूंटी पहुंची। उन्हें सोमवार को दोपहर 3 बजे हुटार चौक से बाइक रैली करके खूंटी पहुंचना था, लेकिन उनका काफिला सीधे खूंटी पहुंचा। अपनी टीम के साथ राहुल गांधी खूंटी के कचहरी मैदान पहुंचे। उस स्थान से उनका काफिला सीधे कैंप में गया। जहां उन्होंने रात बिताई। राहुल गांधी के सीधे कैंप में जाने से उनके समर्थकों में बहुत निराशा हुई। क्योंकि लोगों ने सड़कों पर अपने नेता का स्वागत करने का इंतजार किया, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Also read: जाने झारखंड के राजनितिक गलियों में 2019 चुनाव के बाद कितना हुआ उलट फेर और चंपई सोरेन को कैसे मिली झारखंड की गद्दी

रांची के शहीद मैदान में राहुल गांधी ने लोगों से की मुलाकात

सोमवार दोपहर को HEC परिसर में शहीद मैदान में राहुल गांधी ने एक जनसभा की। HEC की वर्तमान स्थिति पर उनका आरोप था। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद से 2014 तक पब्लिक सेक्टर को एक-एक कर से बेचने की साजिश की है। कांग्रेस इसका विरोध करेगा। राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि वह अलग सरना धर्म कोड की मांग का समर्थन करते हैं और जब उनकी सरकार बनी तो इसे लागू करेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि जातीय गणना आवश्यक है और वह इसकी मांग करेंगे।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा
भारत जोड़ो न्याय यात्रा

जनसभा में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड में महागठबंधन की मजबूत और लोकप्रिय सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया गया है। यह हर राज्य में किया जा रहा है जहां विपक्ष की सरकार है, केंद्रीय एजेंसियों का सहारा लेकर। लेकिन झारखंड में सरकार महागठबंधन की मजबूत एकता से बच गई। राहुल गांधी ने कहा कि एक साजिश की गई क्योंकि भाजपा को एक युवा और तेजतर्रार आदिवासी मुख्यमंत्री अच्छा नहीं लग रहा था।

Also read: किसान का गाला काट कर उतरा मौत के घाट, आरोपी की खोज में जुटी पुलिस

Categories

Share This Article
Follow:
"मैं सूरज कुमार, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, पिछले कुछ महीनो से "JoharUpdates" में न्यूज़ राइटर के रूप में कार्यरत हूँ। मैंने विनोभा भावे यूनिवर्सिटी से B.com किया हुवा है, और मुझे कंटेंट लिखना अच्छा लगता है इसलिए मैं इस वेबसाइट की मदद से अपने लिखे न्यूज़ को आप तक पंहुचाता हूँ। Email- suraj24kumar28@gmail.com
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *