Dhanbad

Dhanbad News: आज ही होने जा रहा है राहुल गाँधी का आगमन, जाने किस जगह होगा कार्यक्रम का आयोजन

Dhanbad: राहुल गांधी तीन फरवरी को पूर्वी टुंडी पहुंचेंगे। पूर्वी टुंडी में पहली बार इतने बड़े राष्ट्रीय नेता का आगमन हो रहा है। बसपा अध्यक्ष कांशीराम लगभग 25 वर्ष पहले शंकरडीह में एक चुनावी कार्यक्रम में पहुंचे थे। उस समय पूर्वी टुंडी प्रखंड विभाजित नहीं था। शंकरडीह टुंडी क्षेत्र में था।

 बसपा के संस्थापक कांशीराम के बाद, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पूर्वी टुंडी में पहुंचने वाले दूसरे राष्ट्रीय नेता हैं। श्री गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के धनबाद प्रवेश और तीन फरवरी को पूर्वी टुंडी के हलकट्टा (पगला मोड़) में रात्रि विश्राम कार्यक्रम से धनबाद के तमाम छोटे-बड़े कांग्रेसी नेताओं, साथ ही टुंडी-पूर्वी टुंडी के कांग्रेसी नेताओं में भी काफी उत्साह है।

_न्याय यात्रा कार्यक्रम की सफलता पर चर्चा
_न्याय यात्रा कार्यक्रम की सफलता पर चर्चा

 यहां के दबे छिपे कांग्रेसी नेताओं को भी इस तरह के रात्रि विश्राम कार्यक्रम से राष्ट्रीय नेता की प्रेरणा मिल रही है। पूर्वी टुंडी में सर्दी का मौसम गर्म है। धनबाद जिला कांग्रेस पार्टी कार्यक्रम की सफलता पर ध्यान दे रही है, 

Also read : ED के खिलाफ JMM के कार्यकर्ताओं ने निकाला हाथ में मशाल लेके जुलूस

जबकि जिला प्रशासन भी सुरक्षा सुनिश्चित करने पर काम कर रहा है। याद रहे कि कांशीराम 19 अगस्त 1999 को टुंडी विधानसभा में अपनी पार्टी के बसपा प्रत्याशी पिपराटांड़ निवासी काजल दत्ता के पक्ष में चुनाव प्रचार करने हेलीकॉप्टर से शंकरडीह पहुंचे और चुनाव प्रचार किया।

केंदुआ-करकेंद नगर कांग्रेस कमेटी न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए काम करेगी

_भारत जोड़ो न्याय यात्रा
_भारत जोड़ो न्याय यात्रा

केंदुआ-करकेंद नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जय प्रकाश चौहान व उपाध्यक्ष अन्नू पासवान की अध्यक्षता में शुक्रवार को गोधर में बैठक हुई, जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की चार फरवरी को होनेवाली न्याय यात्रा कार्यक्रम की सफलता पर चर्चा हुई। 

इसमें केंदुआ-करकेंद नगर के अलग-अलग क्षेत्रों से आए कांग्रेसियों के साथ न्याय यात्रा को सफल बनाने पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल करने का आह्वान किया। 

सभा में नगर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के अलावा मो. शमशेर, राजू दास, विजय कुमार, तुलसी कुमार, सूरज पासवान, गुड़िया देवी, मंजू देवी, रीना देवी, श्वेता देवी, सविता देवी, मो. जावेद, मो. असलम, गुड्डू अंसारी, शबनम खातून, दीपक कुमार और राजा कुमार भी उपस्थित थे।

Also read : मानवता को शर्मसार करने वाली हुई घटना, एक सगी माँ ने अपने नवजात बच्चे को कूड़े में फेंका 

Sahil Kumar

हेल्लो, मेरा नाम शाहिल कुमार है और मैं झारखंड के धनबाद जिले का रहने वाला हूँ। मैंने हिंदी ओनर्स में ग्राटुअशन किया हुवा है और Joharupdates में पिछले 3 महीनो से लेखक के रूप में काम कर रहा हूँ। मैं धनबाद सहित आस-पास के जिलों में होने वाली घटनाओ पर न्यूज़ लिखता हूँ और उन्हें लोगो के साथ साझा करता हूँ। आप मुझसे मेरे ईमेल 'shahilkumar69204@gmail.com' पर कांटेक्ट कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button