Bokaro

Bokaro News: विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर स्कूल के छात्रों ने किया कुछ ऐसा प्रदर्शन देख कर हो जायेंगे हैरान

Bokaro: विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवम आई क्यू ए सी के संयुक्त तत्वावधान मे प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में पृथ्वी बनाम प्लास्टिक सह प्लास्टिक के दुष्प्रभाव विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया।

प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा पृथ्वी दिवस मनाए जाने का उद्देश्य पर्यावरण के महत्व व उसके प्रति लोगों के जागरूक करना है। प्लास्टिक की जगह कपड़ा के थैले प्रयोग मे लाए जाने की ज़रूरत है। वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो गोपाल प्रजापति ने कहा आज के समय वैश्विक ताप वृद्धि, जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, जनसंख्या विस्फोट आदि कई बड़ी समस्याये हमारे समक्ष खड़ी हैं।

प्लास्टिक से लगातार बढ़ रही है प्रदूषण
प्लास्टिक से लगातार बढ़ रही है प्रदूषण

हर वर्ष 22 अप्रैल के दिन पृथ्वी दिवस के माध्यम से लोगों के समस्याओं के प्रति जागरूक किया जाता है। प्लास्टिक को नष्ट होने मे लगते हैं हजारों वर्ष, प्लास्टिक पर्यावरण के लिए नुकसानदायक। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डा प्रभाकर कुमार ने कहा पृथ्वी दिवस हमें पर्यावरणीय मुद्दो पर ध्यान आकर्षित करने का अवसर प्रदान करता है जिनमें प्लास्टिक प्रदूषण विश्व मे एक मुख्य समस्या मे एक बनती जा रही है।

Also read: जाने हेमंत सोरेन के गिरफ्तारी पर क्या बोले चंपई सोरेन, देखें वीडियो

इस वर्ष पृथ्वी दिवस का थीम पृथ्वी बनाम प्लास्टिक है। प्लास्टिक प्रदूषण वैश्विक संकट बन गया है जिसके मानव स्वास्थ्य पर गंभीर परिणाम देखे जा रहे हैं।आई क्यू ए सी कोऑर्डिंटर डा अरुण कुमार रॉय ने ने कहा प्लास्टिक मे हानिकारक रसायन होते हैं जो पर्यावरण मे प्रवेश करके खाद्य श्रृंखला मे प्रवेश करके मानव स्वास्थय के लिए घातक बन रहे हैं।

डा मधुरा केरकेट्टा ने भी प्लास्टिक के दुष्प्रभाव पर चर्चा करते हुए सार्थक उपयोग के टिप्स बतलाए। विश्व पृथ्वी दिवस पर एन एस एस के स्वयंसेवक ने पोस्टर, स्लोगन, भाषण के माध्यम से प्रकृति परक होने का संदेश दिया।

EARTH Day 2024
EARTH Day 2024

पोस्टर के माध्यम से संदेश देने वाले मे दानिया फिरदौस, प्रज्ञा कुमारी, मिलन कुमार गुप्ता व प्रथम कुमार रहे, स्लोगन के माध्यम से संदेश देने वाले मे प्रथम कुमार रहे, भाषण के माध्यम से संदेश देने वाले मे मिलन कुमार गुप्ता रहे।

एन एस एस के स्वयंसेवको ने यह संकल्प लिया कि प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को जन जन मे ले जाकर जागरूकता को बढ़ाएंगे। सेमिनार के बाद कॉलेज परिसर में प्लास्टिक के कचरों को उठाकर स्वयं सेवकों ने साफ किया व कॉलेज परिसर को प्लास्टिक मुक्त परिसर करने का संकल्प लिया।

Also read: चुनाव को देखते हुए पुलिस ने अवैध शराब व्यापारियों के अड्डे पर मारा छापा, मिला शराब का भंडार

Also read: जमीन हड़पने का खेल होगा बंद आरोपी हुआ कोर्ट में पेश, जमीन पर कब्जे का आरोप

Admin

हेलो, मेरा नाम Aahit Chandra है, मैं हमेशा से ही ताजा खबरों को पढ़ना और उन्हें लिखना बहुत पसंद रहा है। मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर न्यूज़ लिखता और आप लोगो के साथ साझा करता हूँ। मैं अपने ज्ञान और अनुभव को दूसरों के साथ साझा करने के लिए उत्साहित हूँ, और मुझे आशा है कि आपको मेरी ब्लॉग पोस्ट उपयोगी और जानकारीपूर्ण लगेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button