Bokaro

Bokaro News: बोकारो में बास्केटबॉल टीम के प्रत्याशी का किया जाएगा चयन

Bokaro: बोकारो जिला बास्केटबॉल संघ की बालक एवम बालिका की टीम 24वे झारखंड राज्य बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

बोकारो जिला की टीम की चयन प्रक्रिया 9 से 11 मार्च तक सेक्टर 12 के बास्केटबॉल कोर्ट में संध्या 4 बजे से रखी गई है। प्रतिभावान खिलाड़ी अपने साथ अपना जन्म प्रमाण-पत्र, विद्यालय पहचान पत्र एवम आधार कार्ड अवश्य लेकर आएंगे।चयन समिति द्वारा चयनित खिलाड़ी 19 से 21 मार्च तक जमशेदपुर बास्केटबॉल संघ द्वारा आयोजित 24वे जूनियर झारखंड स्टेट बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

बास्केटबॉल टीम
बास्केटबॉल टीम

प्रतियोगिता में वो बालक एवम बालिका भाग के सकते हैं जिनकी जन्मतिथि 01 जनवरी 2006 या इसके बाद कि हो। समस्त जानकारी बोकारो जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष मनीष सिंह एवं सचिव संजीव कुमार सिंह ने दी। संजीव सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि चयनित खिलाड़ी अपने साथ नॉटरी द्वारा सत्यापित जन्मतिथि अवश्य लाये। चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर चयनित किया जाएगा।

Also read: आज की 08 अप्रैल 2024 में हो रही झारखंड की ताजा खबरे ‘यहाँ पढ़े’

Also read: विधायक अम्बा प्रसाद ने ED को दिया कुछ ऐसा जवाब, सुनकर आप हो जायेंगे हैरान

Admin

हेलो, मेरा नाम Aahit Chandra है, मैं हमेशा से ही ताजा खबरों को पढ़ना और उन्हें लिखना बहुत पसंद रहा है। मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर न्यूज़ लिखता और आप लोगो के साथ साझा करता हूँ। मैं अपने ज्ञान और अनुभव को दूसरों के साथ साझा करने के लिए उत्साहित हूँ, और मुझे आशा है कि आपको मेरी ब्लॉग पोस्ट उपयोगी और जानकारीपूर्ण लगेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button