Lohardaga

Lohardaga News: श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोग हुए बेहद खुश, गांव में देखने को मिला राममय वातावरण

Lohardaga: आज श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में हो रही है। इसके लिए लोहरदगा में तैयारी की गई है। पिछले कई वर्षों से लोग इस शुभ दिन का इंतजार कर रहे थे। यद्यपि श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में हो रही है, ग्रामीण लोहरदगा जिला के कुडू प्रखंड के सलगी पंचायत और बड़की चांपी पंचायत में पिछले 10 से 15 दिनों से अपने घरों में सात्विक भोजन कर रहे हैं।  

लोगों का कहना है कि बाजार में ढोल बजाकर लोगों को बताया गया था कि कोई भी घर में नॉनवेज नहीं बनाएगा. इसका असर पूरी तरह से देखने को मिल रहा है। पिछले 10 दिनों से इन क्षेत्रों में मुर्गा, मीट, मछली और अंडे की दुकानें बंद हैं। ठेला होटल भी नॉनवेज नहीं बनाता है। इसलिए वे अंडा चिकन नहीं बेचते।  

Also read : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चल रही तैयारिया, बाजारों में दियो और पूजा के लड्डू की बढ़ी मांग 

Ram mandir
Ram mandir

अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा के कारण पहले से ही इस गांव में राममय वातावरण है। ग्रामीणों की भावनाओं को देखकर यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। ग्रामीण लोगों ने इस उत्सव में सीधे शामिल होने का निर्णय लेते हुए सबसे पहले अपने घरों में खाद्य पदार्थ बनाना बंद कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में रामायण देखने वाले वातावरण का निर्माण हुआ है।   ग्रामीणों का कहना है कि श्रीराम की वापस आने से गांव में एक अलग माहौल बन गया है। लोगों ने दीपावली जलाकर उनका स्वागत किया जाएगा। अयोध्या में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोग खुश हैं। 

आज लोग अपने घरों में दीपावली मनाएंगे और स्नान के बाद श्रीराम की पूजा अर्चना करेंगे। पिछले दस दिनों से लोहरदगा का पूरा गांव शुद्ध खाना खा रहा है। करीब १५ हजार से अधिक लोग अपने घरों में खाना नहीं बना रहे हैं और नहीं खा रहे हैं। शराब भी वर्जित है। हर जगह भगवान का वातावरण है। 

Also read : मानस मंदिर में चढ़ाया जायेगा 151 किलो का लड्डू साथ ही भजन कीर्तन का किया गया आयोजन 

Sahil Kumar

हेल्लो, मेरा नाम शाहिल कुमार है और मैं झारखंड के धनबाद जिले का रहने वाला हूँ। मैंने हिंदी ओनर्स में ग्राटुअशन किया हुवा है और Joharupdates में पिछले 3 महीनो से लेखक के रूप में काम कर रहा हूँ। मैं धनबाद सहित आस-पास के जिलों में होने वाली घटनाओ पर न्यूज़ लिखता हूँ और उन्हें लोगो के साथ साझा करता हूँ। आप मुझसे मेरे ईमेल 'shahilkumar69204@gmail.com' पर कांटेक्ट कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button