Hazaribagh

Hazaribagh News: अयोध्या भेजा जायेगा 40 और 50 फीट की ऊंचाई वाले दो महावीर पताके 

Hazaribagh: झारखंड में राम मंदिर को लेकर हज़ारीबाग़ में उत्साह जारी है। 22 जनवरी 2024 को श्रीरामलला जी की प्राण प्रतिष्ठा श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में होगी। इस कार्यक्रम को लेकर प्रत्येक घर में पूजित अक्षत और नूतन राम मंदिर का चित्र भेजा जा रहा है।

 14वें दिन, रविवार को भी राम मंदिर का निमंत्रण दिया गया। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ. वीरेंद्र साहू ने बताया कि हजारीबाग के प्रसिद्ध व्यवसायी नवल किशोर खंडेलवाल ने श्रीअयोध्या जी में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के लिए 40 और 50 फीट की ऊंचाई वाले दो महावीरी पताके बनाए हैं। रांची में विधि-विधान से पूजा के बाद इन्हें अयोध्या भेजा गया।

Also read : 2024 में टुटा 1994 के ठंड का रिकॉर्ड, 5 डिग्री तक गिरा तापमान 

Ram mandir ayodhya
Ram mandir ayodhya

दुर्गा मंदिर में पारंपरिक पूजा

हजारीबाग के कुशल खंडेलवाल, रामबाबू, दीपक कुमार, संजय अग्रवाल और पवन कुमार सिंह ने महावीरी पताके को विश्व हिंदू परिषद प्रांत कार्यालय रांची में भेजा। हजारीबाग से आए रामभक्तों को कार्यालय परिसर में विधि-विधान से पूजन कर अयोध्या भेजा गया।

 आपको बता दें कि श्रीरामनवमी महोत्सव के लिए हजारीबाग प्रसिद्ध है। हजारीबाग में निर्मित महावारी पताके को अयोध्या में लहराने से झारखंड का गौरव होगा।

ध्वजारोहण के उद्देश्य से महावीरी पताके बनाए गए हैं

Ram mandir
Ram mandir

कुशल खंडेलवाल, नवल किशोर खंडेलवाल के पुत्र, ने बताया कि उनके पिताजी भगवान श्रीराम के परम भक्त थे। 500 साल बाद भगवान श्रीराम के अपने महल में पधारने के उपलक्ष्य में दो महावीरी पताके बनाए गए। प्रांत संगठनमंत्री देवी सिंह, प्रांत सहमंत्री रंगनाथ महतो, महानगर सहसंयोजक दीपक साहू, अशोक सिंह, ज्ञान लोहरा और बजरंग दल के कई कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित थे।

Also read : दुमका में ओम बस के मैनेजर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों की हुइ पहचान 

Sahil Kumar

हेल्लो, मेरा नाम शाहिल कुमार है और मैं झारखंड के धनबाद जिले का रहने वाला हूँ। मैंने हिंदी ओनर्स में ग्राटुअशन किया हुवा है और Joharupdates में पिछले 3 महीनो से लेखक के रूप में काम कर रहा हूँ। मैं धनबाद सहित आस-पास के जिलों में होने वाली घटनाओ पर न्यूज़ लिखता हूँ और उन्हें लोगो के साथ साझा करता हूँ। आप मुझसे मेरे ईमेल 'shahilkumar69204@gmail.com' पर कांटेक्ट कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button