Giridih:- गिरिडीह वन प्रमंडल के सदर रेंजर एसके रवि ने गुप्त सूचना पर सफेद पत्थर से भरे दो ट्रैक्टर को पकड़ा है। शुक्रवार की देर रात सदर प्रखंड के औद्योगिक क्षेत्र के जशपुर के वनभूमि क्षेत्र में रेंजर और वनरक्षक ने सफेद पत्थर से भरे दो ट्रैक्टर को पकड़ा, लेकिन दोनों चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।
रेंजर ने सफेद पत्थर से भरे दो ट्रैक्टर को वन प्रमंडल कार्यालय में लाया. अब वह दोनों ट्रैक्टरों के मालिकों और अवैध पत्थर कारोबारी को भी खोज रहा है। रेंजर ने बताया कि सफेद पत्थर का स्टॉक जंगल से अवैध रूप से निकाला जा रहा था और दोनों ट्रैक्टर में चार लाख से अधिक का माल भरा जा रहा था।
![Giridih News: 4 लाख रुपये के सफेद पत्थर लदे हुए 2 ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त 2 गुप्त सूचना पर सफेद पत्थर से भरे दो ट्रैक्टर को पकड़ा है](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/02/%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%A4-%E0%A4%B8%E0%A5%82%E0%A4%9A%E0%A4%A8%E0%A4%BE-%E0%A4%AA%E0%A4%B0-%E0%A4%B8%E0%A4%AB%E0%A5%87%E0%A4%A6-%E0%A4%AA%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%A5%E0%A4%B0-%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%AD%E0%A4%B0%E0%A5%87-%E0%A4%A6%E0%A5%8B-%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%88%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B-%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE-%E0%A4%B9%E0%A5%88-1-1024x576.webp)
एसपी दीपक शर्मा को सीमेंट फैक्ट्री की आड़ में सफेद पत्थर का पाउडर बनाने का धंधा पता चला। सूचना मिलने पर एसडीपीओ सदर अनिल सिंह को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिसके बाद मुफस्सिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान ने छापेमारी की गई।
इलाके के गादी श्रीरामपुर में स्थित नायक सीमेंट फैक्ट्री में देर रात छापेमारी की गई। पुलिस ने इस स्थान से चार ट्रैक्टर सफेद पत्थर और भारी मात्रा में सफेद पाउडर बरामद किया है। छापेमारी इंस्पेक्टर कमलेश पासवान ने पुष्टि की है
Also Read: विद्यालय की गलती के कारण विद्यार्थियों को इंटरमीडिएट की परीक्षा में बैठने से लगी रोक