Deoghar:- पहली बार देवघर में IVF प्रक्रिया द्वारा 36 सप्ताह में सफलतापूर्वक प्रसव कर सुनी गोद को भरने में सहायता की। डॉ. रीता ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और उनका वजन और शारीरिक स्थिति सही हैं।
यह आईवीएफ प्रक्रिया शहर के बाजला चौक में पहली बार मरीज को सफलतापूर्वक प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हैं। बच्चे के जन्म से मरीज और उनके परिवार को खुशी मिलती है। आइवीएफ प्रक्रिया से महिला की डिलेवरी वरिष्ठ महिला व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रीता ठाकुर ने की है। उन्हें बताया गया कि मरीज देवघर के करनीबाग क्षेत्र में रहती है और शादी के सात साल बाद भी प्राकृतिक मातृत्व सुख का अनुभव नहीं कर पाई है।
![Deoghar News: 36 सप्ताह में IVF प्रक्रिया द्वारा सुनी गोद को भरने में की सहायता 2 IVF प्रक्रिया द्वारा सुनी गोद को भरने में दी सहायता](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/01/IVF-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE-%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%A8%E0%A5%80-%E0%A4%97%E0%A5%8B%E0%A4%A6-%E0%A4%95%E0%A5%8B-%E0%A4%AD%E0%A4%B0%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%A6%E0%A5%80-%E0%A4%B8%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE-1024x576.jpg)
महिला को आइवीएफ की सलाह दी गई। साथ ही इसे चुनौती के रूप में लिया और 36 सप्ताह में आईवीएफ पद्धति द्वारा देवघर में सुनी गोद को भरने में सहायता दी। डॉ. रीता ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और उनका वजन और शारीरिक स्थिति सही हैं। उनका कहना था कि संताल परगना में यह एकमात्र आईवीएफ सेंटर है और यह मातृत्व से वंचित महिलाओं के लिए एक वरदान है।
Also Read: Giridih News: जमुआ से गिरिडीह जा रहा एक बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में हुइ मौत
डीएवी भंडारकोला की टीम ने नेशनल स्पोर्ट्स में 14 पदक जीते
डीएवी भंडारकोला की टीम ने नेशनल स्पोर्ट्स में तीन स्वर्ण, तीन रजत और आठ कांस्य पदक जीते। यह प्रतियोगिता डीएवी पानीपत और साहिबाबाद में हुई। अंडर 14 वुशू में विशाल और प्रतीक ने रजत पदक जीता, अंडर 17 वुशू में आयुष और सिद्धार्थ ने स्वर्ण पदक जीता, और शिवम और यश राज ने कांस्य पदक जीता।
अनमोल ने अंडर 17 ताइक्वांडो में कांस्य पदक जीता। अंडर 19 वुशू में आलोक रंजन को रजत पदक मिला। एथिलेटिक्स के अंडर 14 बालिका वर्ग में सचिन को कांस्य, प्रिया को अंडर 14 ताइक्वांडो में स्वर्ण और अनुष्का को अंडर 14 वुशू में कांस्य मिला। शिखा चौधरी ने अंडर 17 बालिका वर्ग के वुशू में कांस्य जीता।
Also Read: Giridih News: 2 पक्षों के विवाद में हुई पत्थरबाजी और मारपीट, पुलिस ने स्थिति को किया नियंत्रित