Ranchi

Weather Update: जाने कैसा है आज झारखंड में मौसम का हाल

Weather: कंपकंपाती ठंड के बीच मौसम बदलेगा। मौसम विभाग ने कहा कि 30 जनवरी और 1 फरवरी को रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिले में बारिश हो सकती है। रांची में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। झारखंड में दो व तीन फरवरी की सुबह कोहरे या धुंध रहेगा, लेकिन बाद में आसमान साफ रहेगा। तापमान शुष्क रहेगा।

किस जिले में है बारिश होने का अनुमान

30 जनवरी को झारखंड के दक्षिणी क्षेत्रों (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां) और आसपास के मध्य क्षेत्रों (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़) में हल्की बारिश की संभावना है। फरवरी में राज्य के मध्य भागों (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़) और पूर्वी (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज) में हल्की बारिश हो सकती है।

झारखंड में मौसम का हाल
झारखंड में मौसम का हाल

रांची में बारिश होने का अनुमान

30  जनवरी और 1 फरवरी को झारखंड की राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल रहेंगे। मेघ गर्जन और हल्की बारिश की संभावना है।

छाए रह सकते है बादल इन जिलों में

झारखंड में मौसम एक बार फिर बदलने की संभावना है। 30 जनवरी और 1 फरवरी को रांची सहित कई जिलों में बारिश होने की उम्मीद है। आज हवा शुष्क रहेगी। 28 और 29जनवरी की सुबह में कोहरे या धुंध रह सकता है, और बाद में आंशिक बादल छा सकता है। तापमान शुष्क रहेगा। अगले 24 घंटों में झारखंड में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है। अगले तीन दिनों में इसमें 3-4 डिग्री सेल्सियस की धीमी वृद्धि हो सकती है।

Also read: नशीले पदार्थ न देने पर युवक ने मारी दुकानदार को गोली

Suraj Kumar

"मैं सूरज कुमार, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, पिछले कुछ महीनो से "JoharUpdates" में न्यूज़ राइटर के रूप में कार्यरत हूँ। मैंने विनोभा भावे यूनिवर्सिटी से B.com किया हुवा है, और मुझे कंटेंट लिखना अच्छा लगता है इसलिए मैं इस वेबसाइट की मदद से अपने लिखे न्यूज़ को आप तक पंहुचाता हूँ। Email- suraj24kumar28@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button