Giridih News: वकील अवधेश कुमार सिंह हुए गिरफ्तार, जाने क्या है गिरफ्तारी के पीछे राज?
Giridih:- पुलिस ने एक अतिरिक्त उम्मीदवार बनाया है। गिरिडीह पुलिस की एक टीम ने रविवार की सुबह बरगंडा आरके महिला कॉलेज रोड से वकील अवधेश कुमाए सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
गांडेय विधानसभा उपचुनाव में अवधेश कुमार सिंह निर्दलीय उम्मीदवार हैं । इसी सीट से इंडिया अलायंस की ओर से कल्पना सोरेन भी उम्मीदवार हैं, जबकि बीजेपी की ओर से दिलीप वर्मा मैदान में हैं। शनिवार को पुलिस ने जेबीकेएसएस प्रत्याशी देवेन्द्रनाथ महतो को भी गिरफ्तार कर लिया।
बेंगाबाद थाना घेराव मामले की प्रारंभिक जांच
मिली जानकारी के अनुसार, बेंगाबाद थाना घेराव मामले में अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इस मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल, अवधेश कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और थाने ले गयी है। आपको बता दें कि गांडेय सीट पर 20 मई को उपचुनाव होना है।
Also Read: बेशर्मी की हुई हद पार, महिला से अब करवा रहे है ब्राउन शुगर की तस्करी