Jamtara: जामताड़ा पुलिस ने तीन लाख रुपये के चोरी के सोने और चांदी के गहने बरामद किए हैं। चोरी का आरोपी अजय पासवान भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने ये कामयाबी गुप्त सूचना से की है। जामताड़ा एसपी को मिहिजाम के गुलगुलिया पाड़ा निवासी अजय पासवान की गतिविधियां संदिग्ध लगी थीं।
मिहिजाम थाना प्रभारी प्रणय सत्यम ने अजय पासवान के घर पर छापा मारा। जय के घर से पुलिस को 10 ग्राम सोने और 2 किलो चांदी के जेवर मिले। जिसकी अनुमानित लागत तीन लाख रुपये है। मौके पर आरोपी अजय कुमार भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
- Advertisement -
पुलिस को पकड़े गए जेवरात से संबंधित कोई भी कागजात नहीं मिल सका। पकड़ा गया अजय ने बताया कि वह ट्रेन में लोगों को लूटता था। वह फेरी वाला बनकर कई कोच में जाता था और महिला यात्रियों की आंखों में धूल झोंककर उनके गहने लूट लेता था। पुलिस जांच कर रही है कि अजय पासवान गिरोह बनाकर अपराध करता है या अकेले अपराध करता है। एसपी ने कहा कि छापेमारी टीम के सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा।
