West Singhbhum News: सरकार से अपनी मांगे पूरी करवाने के लिए लोगों ने निकली रैली ‘जाने पूरी खबर’
West Singhbhum: गुरुवार सुबह, झारखंड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ, झारखंड के प. सिंहभूम जिला ईकाई ने जल सहियाओं को मासिक मानदेय नियमित करने और जल सहियाओं को भुगतान करने सहित कई मांगों को लेकर एक आक्रोश रैली निकाली।
रैली गाँधी मैदान, मधु बाजार, गाँधी टोला से गुजरकर चाईबासा के पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यालय पहुंची। तथा लोकतांत्रिक रूप से व्यापक विरोध प्रकट हुआ बाद में ज्ञापन कार्यपालक अभियंता को सौंपा गया। कांग्रेस ने प्रदर्शन का नैतिक समर्थन किया। रैली को संबोधित करते हुए त्रिशानु राय ने कहा कि आज की घटना संबंधित विभागीय अधिकारियों की लापरवाही और असफलता से हुई है।
विरोध प्रदर्शन हुआ है। साथ ही महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष नितिमा बारी, कांग्रेस जिला महासचिव त्रि राय, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रंजीत यादव और कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रुईदास चाकी ने कांग्रेस का नैतिक समर्थन दिया। प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष एतवारी महतो, प्रदेश महामंत्री गायत्री देवी, मुन्नी बारी, सुप्रिया हेम्ब्रम, सुखमणि तिग्गा, मालती तामसोय रोया बारी केराई, शीतल गोप और संध के मुख्य संरक्षक अशोक कु सिंह भी उपस्थित थे।
Also read:हाता-पाई के दौरान एक युवक की हुई मौत ‘जाने क्या है पूरा मामला’