Palamu News: संसदीय क्षेत्र में उनके नेतृत्व में किए गए कामों की हुई चर्चा, जाने पूरी जानकारी
Palamu: पलामू चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रिज ने भाजपा सांसद वीडी राम को पलामू संसदीय क्षेत्र में आयोजित लोकसभा आम चुनाव-2024 में तीसरी बार तीसरी बार टिकट दिए जाने का पलामू चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रिज ने स्वागत किया है। चेंबर ने कहा कि वह वीडी राम को तीसरी बार जीताकर पलामू की जनता को संसद में भेजने के लिए तैयार है।
पलामू चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आनंद शंकर ने कहा कि भाजपा ने वीडी राम को टिकट दिया है क्योंकि वे पलामू संसदीय क्षेत्र में उनके नेतृत्व में किए गए कामों को समझते हैं। वीडी राम की अगुवाई में रांची से डालटेनगंज की दूरी चार घंटे से ढाई घंटे लगेगी।
Also read : वोटर आईडी जांच के लिए अधिकारियों के तरफ से चलाया गया एक अभियान ‘जाने क्या है पूरी खबर’
फोरलेन निर्माण की अनुमति केवल सांसद को दी जाती है। सांसद ने मेदिनीनगर शहर में कोयल पुल के बगल में एक नया ब्रिज बनाने का प्रयास किया, जो जल्द ही बनाया जाएगा। सांसद ने कई महत्वपूर्ण काम किए हैं,
जैसे पलामू में सेंट्रल स्कूल, सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस, गढ़वा जिले में सोन वाटर लिफ्ट इरीगेशन सिंचाई परियोजना, सिंगरा गांव से चेड़ाबार पुल के पास आरओबी की स्वीकृति। उनका कहना था कि पलामू की जनता ने वीडी राम को तीसरी बार जिताकर प्रधानमंत्री की कुर्सी को मजबूत करेंगे ताकि पलामू संसदीय क्षेत्र भी भारत के चौमुखी विकास में योगदान दे सके।
Also read : राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना अंतर्गत पांच दिवसीय प्रशिक्षण की हुई शुरुआत