Deoghar

Deoghar News: सड़क दुर्घटना का लोग हो रहे है शिकार, 2 अलग-अलग जगहों में 5 हुए घायल

Deoghar:- शनिवार को देवघर में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। नगर थाना के रांगा मोड़ के पास एक बाइक की चपेट में आने से दो कर्मचारी घायल हो गए..।

शनिवार को चार अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए हैं। नगर थाना के रांगा मोड़ के पास एक बाइक ने दो कर्मचारियों को घायल कर दिया। दोनों कर्मचारी बिहार के बांका जिले के रघुनाथपुर गांव से हैं। घटना के तुरंत बाद दोनों को शहर के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

शनिवार को देवघर में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए
शनिवार को देवघर में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए

प्राथमिक उपचार के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने वार्ड में भर्ती कर लिया है। देवघर में काम करने के बाद घर जाने के लिए गाड़ी पकड़ने चौक जा रहा था, घायल पितांबर ठाकुर और अरुण ठाकुर ने बताया। उस समय एक अज्ञात चालक ने दोनों को धक्का मार दिया, जिससे वे दोनों घायल हो गए।

सत्संग आश्रम के पास एक अनियंत्रित ऑटो चालक ने बाइक पर धक्का मारकर मुकेश शर्मा को घायल कर दिया। वह गिरिडीह में रहता है। देवघर में रहकर एक निजी संस्था में काम करता है। साथ ही देवघर-गोड्डा सड़क पर सरैयाहाट, दुमका जिला में एक अज्ञात वाहन के धक्के से एक वृद्ध महिला घायल हो गई है। सदर अस्पताल में सभी घायलों का उपचार चल रहा है।

Also Read: जमीन विवाद के कारण दो पक्षों में हुई मारपीट, एक महिला घायल

Raja Vishwakarma

मेरा नाम राजा विश्वकर्मा है और मैं पिछले कुछ महीनो से इस वेबसाइट 'JoharUpdates' में लेखक के रूप में काम कर रहा हूँ। मैं झारखण्ड के अलग-अलग जिलों से खबरों को निकलता हूँ और उन्हें इस वेबसाइट की मदद से प्रकाशित करता हूँ। मैंने इससे पहले कोई और जगहों पर काम किया हुवा है और मुझे लेख लिखने में 2 सालो का अनुभव है। अगर आपको मुझसे कुछ साझा करना हो या कोई काम हो तो आप मुझे "bulletraja123domcanch@gmail.com" के जरिये मुझसे संपर्क कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button