Ranchi: स्वास्थ्य विभाग को राज्य योजना के तहत स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, अनुमंडलीय अस्पतालों, जिला अस्पतालों और आवासीय क्षेत्रों के नियमित रखरखाव, संचालन, प्रबंधन और मरम्मत की योजनाओं के लिए 6 करोड़ 46 लाख 71 हजार रुपये की राशि दी गई है।
वित्तीय वर्ष 2022–2023 के लिए धनराशि निर्धारित है। रांची जिले को सबसे अधिक 5671000 रुपये मिले हैं। संबंधित जिले के सिविल सर्जन धन की निकासी और व्यय करेंगे। जबकि राशि के नियंत्री पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह होंगे।
- Advertisement -
इन जिलों को इतनी राशि दी गई
रांची: 5671000
पूर्वी सिंहभूम: 3548000
गुमला: 3481000
- Advertisement -
सरायकेला: 2933000
सिमडेगा: 2268500
- Advertisement -
लोहरदगा: 1446500
चतरा: 1978500
- Advertisement -
धनबाद: 2662500
गोड्डा: 2698500
पलामू: 3295000
पश्चिमी सिंहभूम: 4886000
दुमका: 4449000
जामताड़ा: 2073000
लातेहार: 1755500
पाकुड़: 1936500
साहेबगंज: 2438500
खूंटी: 1663000
बोकारो: 2402000
देवघर: 2634500
गढ़वा: 2448500
कोडरमा: 1186500
हजारीबाग: 2732500
रामगढ़: 1082000
गिरिडीह: 3001000