रांची: नवरात्रि पर डांडिया बीट्स का आयोजन, गानों पर थिरके लोग

Tannu Chandra
1 Min Read

Ranchi: रांची के डिबडीह-बायपास के निकट जेके सेलिब्रेशन में नवरात्रि के शुभ अवसर पर डांडिया बीट्स 2023 का आयोजन किया गया। सैंकड़ों लोगों ने वाओ इवेंट्स, फैंटेसी कल्चरल एकेडमी और जिमहोलिक जिम द्वारा आयोजित डांडिया और गरबा रास कार्यक्रम में भाग लिया।

Whatsapp Group Join
Instagram Join

डांडिया को लेकर बच्चों, युवाओं और महिलाओं में भी काफी उत्साह देखने को मिला। डांडिया बिट्स में डांडिया के अलावा लाइव डीजे, बेस्ट कॉस्ट्यूम, बच्चों का फैशन शो आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था।

- Advertisement -

डांडिया और गरबा नवरात्रि में अनिवार्य

कार्यक्रम में रांची के पूर्व उपमहापौर अजय नाथ शाहदेव उपस्थित हुए। वहाँ उपस्थित सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उस समय उन्होंने कहा कि त्योहार हमारे जीवन में खुशी लाता है। डांडिया और गरबा नवरात्रि का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और हमारी संस्कृति में विशिष्ट हैं।

नवरात्रि पर डांडिया बीट्स का आयोजन, गानों पर थिरके लोग
रांची: नवरात्रि पर डांडिया बीट्स का आयोजन, गानों पर थिरके लोग 3

अजय नाथ शाहदेव ने ऐसा आयोजन करने वालों की प्रशंसा की। वाओ इवेंट्स की महली गाड़ी, जिमहोलिक के अविनाश कुमार और फैंटेसी कल्चरल एकेडमी की केया घोष, जिनिया घोष और अभिषेक सिंह ने इस अद्भुत आयोजन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *