Ranchi: बुधवार को राज्य में डेंगू के 31 नए मामले सामने आए हैं। रांची में 13, पूर्वी सिंहभूम में सबसे अधिक डेंगू के मरीज 15, हजारीबाग में 1, चतरा में 1 और पाकुड़ में 1 थे। राज्य में 476 आशंकास्पद मरीज मिले हैं। 31 मरीजों में जांच के बाद डेंगू था। वहीं 25 नए चिकनगुनिया मरीज भी मिले हैं। रांची में 24 मरीज हैं, जबकि लोहरदगा में एक चिकनगुनिया मरीज है। 239 मरीजों में से 25 में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है।