Ranchi: एक महिला ने लोअर बाजार थाना क्षेत्र में पुरुलिया रोड स्थित सदर अस्पताल के तीसरे तल्ले से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। मंगलवार सुबह की कहानी है।
तुरंत मौके पर उपस्थित लोगों ने महिला को गंभीर हालत में अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
- Advertisement -
स्त्री रोग विभाग में एक महिला का इलाज

सदर अस्पताल के स्त्री रोग विभाग में इलाजरत एक महिला पारिवारिक विवाद के कारण तीसरी मंजिल से कूद गई। जिसमें वह गंभीर चोटिल हो गई। वह पिछले कुछ दिनों से महिला अस्पताल में भर्ती थी, और आज उसका ऑपरेशन होने वाला था।