रांची: कृषि वैज्ञानिक के घर में भीषण चोरी, 3 लाख कैश और 20 लाख के गहने ले उड़े

Tannu Chandra
2 Min Read
कृषि वैज्ञानिक के घर में भीषण चोरी, 3 लाख कैश और 20 लाख के गहने

Ranchi: कांके थाना क्षेत्र में बिरसा एग्रीकल्चर कॉलेज में काम करने वाले वैज्ञानिक योगेंद्र प्रसाद के घर में भीषण चोरी हुई है। योगेंद्र प्रसाद अपने पूरे परिवार के साथ बनारस गए हुए थे, जब चोरों ने यह वारदात की।

Whatsapp Group Join
Instagram Join

योगेंद्र प्रसाद के घर के तीन लेयर के सुरक्षा घेरे को तोड़कर चोरों ने २० लाख रुपये के गहने और ३ लाख रुपये का कैश चुरा लिया। घर में चोरी की सूचना मिलने पर योगेंद्र शुक्रवार को बनारस से रांची वापस आए।

- Advertisement -

क्या मामला है?

योगेंद्र प्रसाद कांके थाना क्षेत्र के नाग क्षेत्र में रहते हैं। योगेन्द्र प्रसाद 18 अक्टूबर को बनारस चले गए। ठीक उसी समय उनके भाई ने बताया कि घर में चोरी हुई है। योगेंद्र प्रसाद बनारस से अपने घर पहुंचे तो घर की स्थिति देखकर दंग रह गए। बाहर के ग्रिल को चोरों ने पहले काटा। बाद में दरवाजे के लॉक को भी तोड़ डाला, जो बहुत मजबूत था। कमरों में तो और भी भयानक हालात थे। कमरे के चारों ओर सामान बिखरा पड़ा था। कबर्ड, आलमीरा, बक्शे सबके ताले टूटे थे।

कपड़े और अन्य सामान बिखरे पड़े थे। कमरे को देखकर ऐसा लग रहा था कि चोर पांच से छह घंटे तक घर में रहे और सभी कीमती गहने और नगद पैसे उड़ा ले गए। उसमें 12 सोने के कंगन, 6 हार, 25 कान की बाली, 2 सेट डायमंड के गहने, 2 डायमंड की नोज पिन, 20 सोने की अंगूठी, 13 सोने का चेन, 19 चांदी की पायल, मंगलसूत्र, चांदी का सिक्का और मांग टिका हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *