Ranchi : सात और आठ नवंबर को रांची में छह राज्य साइबर अपराध पर नकेल कसने के लिए एक रणनीति बनाएंगे। झारखंड पुलिस के अधिकारी इस बैठक में भाग लेंगे, साथ ही बिहार, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के पुलिस अधिकारी भी शामिल होंगे।
झारखंड राज्य के सभी क्षेत्रीय डीआईजी बैठक में अपने-अपने जिलों में किए गए कामों की जानकारी देंगे। साथ ही साइबर अपराध पर नकेल कसने और सजा दिलाने के मुद्दों पर व्यापक चर्चा होगी। पुलिस जांच अधिकारियों के साथ न्यायिक पदाधिकारी भी बैठक में भाग लेंगे।
- Advertisement -
साइबर अपराधियों की डोजियर बनाई गई है

झारखंड सीआईडी टीम ने झारखंड और उससे जुड़े राज्यों से साइबर अपराधियों का डोजियर बनाया है। बैठक में भाग लेने वाले संबंधित राज्यों को डोजियर दिया जाएगा। इसी तरह झारखंड से बाहर साइबर अपराध करने वाले साइबर अपराधियों की सूची भी दूसरे राज्यों की पुलिस को भेजी जाएगी।