रांची सिविल कोर्ट में एक कर्मचारी ने पीकर पुलिसकर्मियों को गाली दी, SI ने शिकायत की

Tannu Chandra
1 Min Read
रांची सिविल कोर्ट में एक कर्मचारी ने पीकर पुलिसकर्मियों को गाली दी

Ranchi: रांची सिविल कोर्ट के एक पेशकार पर बदतमीजी का आरोप लगा है। कांके थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर बीरेन्द्र कुमार मेहता ने सिविल कोर्ट के पेशकार विकास कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दी है।

Whatsapp Group Join
Instagram Join

अपनी शिकायत में सब इंस्पेक्टर बीरेन्द्र कुमार मेहता ने बताया कि वह रात्रि गश्ती पर थे। ठीक उसी समय, उन्होंने देखा कि एक कार डिवाइडर पर चढ़ गई है। जब उन्होंने चालक को रूकने के लिए कहा, तो वह कार लेकर भागने लगा। पुलिस ने कार को पीछा कर रुकवाया। कार में एक पुरुष और दो महिलाएं सवार थीं।

- Advertisement -
civil court ranchi
रांची सिविल कोर्ट में एक कर्मचारी ने पीकर पुलिसकर्मियों को गाली दी, SI ने शिकायत की 3

नशे में धुत चालक था। पुलिस कार के पास पहुंचते ही कार चला रहे युवा विकास कुमार ने गश्ती में तैनात पुलिसकर्मियों को धमकाकर कहा कि वह सिविल कोर्ट का कर्मचारी है। शिकायत में सिविल कोर्ट के कर्मचारी विकास कुमार ने नशे में कांके थाना के पुलिसकर्मियों को गाली-गलौज भी की है। फिलहाल सिविल कोर्ट के पदाधिकारी सब इंस्पेक्टर बीरेन्द्र कुमार मेहता की शिकायत की जांच कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *