रांची: 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक मोरहाबादी में ट्रेड फेयर एक्सपो का आयोजन होगा

Tannu Chandra
2 Min Read
12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक मोरहाबादी में ट्रेड फेयर एक्सपो का आयोजन होगा

Ranchi: 2023 में रांची के सबसे बड़े ट्रेड फेयर एक्सपो की तैयारियां पूरी हो जाएंगी। जेसीआई रांची इसका आयोजन 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक मोरहाबादी मैदान में करेगा। इसके लिए सोमवार को मोरहाबादी मैदान में एक्सपो उत्सव के कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस और डीलर कम इनफ्लुएंसर मीट का आयोजन किया गया था।

Whatsapp Group Join
Instagram Join

डॉ. महुआ माजी, राज्यसभा सांसद, इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं। उनका कहना था कि एक्सपो रांची का उत्सव है और वे हर साल एक्सपो में आते हैं। चाहे अतिथि बनकर या घूमने के लिए। माजी वे ने कहा कि उन्होंने टाउन हॉल से मोरहाबादी मैदान तक एक्सपो को बड़ा होते देखा है।

- Advertisement -

डॉ. महुआ माजी ने एक्सपो की सफलता के लिए जेसीआई के सदस्यों और सभी स्टॉल धारकों को बधाई दी और रांचीवासियों से कहा कि इस उत्सव में सभी लोग बढ़-चढ़कर भाग लें।

12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक मोरहाबादी में ट्रेड फेयर एक्सपो का आयोजन होगा
रांची: 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक मोरहाबादी में ट्रेड फेयर एक्सपो का आयोजन होगा 3

अदिति ओरो डेंटल केयर, शैलबाए डिवाइन, अनअकैडमी एवं एसोसिएट पार्टनर तेजस्विनी कंस्ट्रक्शन, फोटोन गैलेक्सी, बागला सिक्योरिटीज एंड ऑटोमेशन, अल्पाइन मैंगो टैंगो, कैफिनेटर्स, बालाजी नमकीन, आरबी फोटोग्राफी और स्वर्णभूमि बैंक्वेट एक्सपो उत्सव 2023 के मुख्य स्पॉन्सर हैं। जेसीआई रांची के अध्यक्ष अरविंद राजगढ़िया ने इस बारे में जानकारी दी।

रांचीवासी 12 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस एक्सपो में सुबह 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक खरीददारी कर सकते हैं। इस बार एक्सपो में 300 से अधिक स्टॉल हैं।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *