रामगढ: पतरातू में अपराधियों ने पेट्रोल पंप पर गोलीबारी की, कर्मचारी घायल

Tannu Chandra
1 Min Read
पतरातू में अपराधियों ने पेट्रोल पंप पर गोलीबारी की,

Ramgarh: गुरुवार देर रात अपराधियों ने जिले के पतरातू थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर गोलीबारी की है। खैरा मांझी रोड से 300 मीटर की दूरी पर सावित्री पेट्रोल पंप पर यह घटना हुई है।

Whatsapp Group Join
Instagram Join

जहां बाइक पर सवार होकर तीन अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर गोलीबारी की। गोलीबारी की घटना के बाद कर्मचारी घबरा गए हैं। उनका पेट्रोल पंप बंद है।

- Advertisement -

तीन आरोपी मुंह ढककर पेट्रोल पंप पहुंचे

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात बाइक पर सवार तीन बदमाश मुंह ढककर पेट्रोल पंप पहुंचे। अपराधियों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से कहा कि वे पेट्रोल पंप को बंद क्यों नहीं कर रहे हैं, फिर बाइक पर सवार एक अपराधी ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। गोली मारने के बाद अपराधी वहाँ से भाग गए।

गोलीबारी की घटना के बाद वहां आग लग गई। कर्मचारी घबरा गए और पेट्रोल पंप को तुरंत बंद कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पतरातू पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने पंप कर्मियों से पूछा और घटनास्थल से खोखा खोजा, लेकिन वहाँ से कुछ नहीं मिला।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *