रामगढ़ के चैनगडा में धूम धाम से निकली कलश यात्रा

Sandeep Sameet
1 Min Read

Ramgarh: रविवार को शारदीय नवरात्र के अवसर पर भदानीनगर के चैनगड़ा गांव में 151 महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की समाजसेवी निशि पांडेय ने इसमें सबसे अधिक भाग लिया। चैनगड़ा दुर्गा मंदिर से निकलकर कलश यात्रा फोरलेन से दामोदर नदी तट पहुंची। यहां पुजारी ब्रह्मदेव महतो ने कई वैदिक मंत्र बोलते हुए कलशों में जल भरवाया। बाद में चैनगड़ा दुर्गा मंदिर में कलशों की स्थापना की गई।

Whatsapp Group Join
Instagram Join

पूजा समिति के अध्यक्ष नूतन महतो, उपाध्यक्ष उमेश महतो, सचिव संदीप महतो, सहसचिव गगन सोनी, कोषाध्यक्ष वीरसेन अग्रवाल, बिट्टू महतो, अमरलाल महतो, द्वारिका महतो, झलकु बेदिया, निखिल केशरी, राजेश्वर बेदिया सहित कई लोगों ने कलश यात्रा में भाग लिया।

- Advertisement -
के चैनगडा में धूम धाम से निकली कलश यात्रा 1
रामगढ़ के चैनगडा में धूम धाम से निकली कलश यात्रा 3

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *