Palamu: हुसैनाबाद के विधायक कमलेश कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर श्रीलंका से एक मजदूर का शव भारत को देने की मांग की है। श्रीलंका में हुसैनाबाद के भगवान बिगहा निवासी मजदूर युगल राम की मौत हो गई। हुसैनाबाद विधायक कमलेश कुमार सिंह ने उनकी मौत पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रीलंका से शव मांगने की कोशिश शुरू कर दी है।
ई-मेल में उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के भगवान बिगहा नामक 33 वर्षीय मजदूर श्रीलंका में मर गया है। उनका शव भारत भेजा जाए।
- Advertisement -
