पुलिस पर हमला करने वाले क्रूर उग्रवादी को पकड़ लिया गया

Sandeep Sameet
1 Min Read

Gumla: गुमला पुलिस ने कुरूमगढ़ थाना के मरवा गांव के भाकपा माओवादी के हार्डकोर उग्रवादी को गिरफ्तरा किया है। नाम है नेहरू मुंडा। नेहरू पर पुलिस पर हमला करने का आरोप है। दरअसल नक्सलियों के साथ मिलकर नेहरू ने कुरूमगढ़ इलाके के जंगल में लैंड माइंस विस्फोट किया था। उस लैंडमाइंस पर एक पुलिस जवान का पैर पड़ गया था, जिसमें जवान का पैर उड़ गया था। इस घटना के बाद से ही नेहरू फरार था। बाद में गुप्त सूचना पर पुलिस ने उसे पकड़ा है।

Whatsapp Group Join
Instagram Join

SDPO विकास आनंद लागुरी ने बताया कि नेहरू मुंडा के खिलाफ कुरुमगढ़ थाना कांड संख्या 03/21 धारा 07.02.021 147/148/149/307/353 भादवि 27 आर्म्स एक्ट 4/5 वि पदार्थ अधि 17 एलए एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इसके अलावा कुरुमगढ़ थाना कांड संख्या 05/21 धारा 25.02.021 धारा 147/148/149/307/353 भादवि 27 आर्म्स एक्ट 3/4/5 वि पदार्थ अधि 17 सीएलएएक्ट का केस दर्ज है।

- Advertisement -
पर हमला करने वाले क्रूर उग्रवादी को पकड़ लिया गया 1
पुलिस पर हमला करने वाले क्रूर उग्रवादी को पकड़ लिया गया 3

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *