Ramgarh

पत्नी की हत्या के आरोप के बाद पति फरार – जांच में जुटी पुलिस

Ramgarh: बुधवार की रात रामगढ़ थाना के सिरका मुंडाटोली में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के बाद पति भाग गया। मृत व्यक्ति की मां ने रामगढ़ थाने को इसकी जानकारी दी। शव को पुलिस ने थाने ले गया। सिरका मुंडाटोली से एक युवती इस अपराध में गिरफ्तार की गई है। मृतका की मां मुनिया देवी, पति स्व. सुखदेव भुईयां ने रामगढ़ थाना में लिखित शिकायत की है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी सुनील सिंह बुधवार की रात अपनी पत्नी के साथ कमरे में था। लगभग एक बजे रात्रि में अचानक अपनी सास से कहा कि उसकी बेटी बेहोश हो गई है। यह सुनकर मुनिया देवी कमरे में गई और सावित्री को बेहोश देखा। घरवालों ने स्थानीय डॉक्टर को फोन किया और चेक कराया। परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही सुनील मौके से भाग गया।

2 63
पत्नी की हत्या के आरोप के बाद पति फरार - जांच में जुटी पुलिस 3

मृतका की मां मुनिया देवी ने बताया कि कुजू थाना के अंतर्गत तोपा निवासी सुनील सिंह पिता बियम सिंह ने शादी से पहले ही दूसरी लड़की से प्रेम किया था। उसने लगभग चार महीने पहले सावित्री से विवाह किया था। शादी के बाद बराबर दहेज चाहता था। इतना ही नहीं, वह उसकी बेटी को मार डाला। मेरी बेटी सावित्री को बुधवार की रात मार डालकर सुनील भाग गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button