ओडिशा EOW ने रांची से करोड़ों की ठगी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

Tannu Chandra
1 Min Read
ओडिशा EOW ने रांची से करोड़ों की ठगी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

Ranchi: ओडिशा इकनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) की एक टीम ने रांची में करोड़ों रुपये की ठगी के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ओडिशा से आई टीम ने रांची पुलिस के साथ पुंदाग ओपी क्षेत्र में बिमल श्याम विहार अपार्टमेंट में छापेमारी करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Whatsapp Group Join
Instagram Join

अमर डेनिश और पीयूष कुमार उर्फ निशांत गिरफ्तार आरोपियों में हैं। दोनों मूलतः बिहार के भागलपुर जिले से हैं। लेकिन वे फिलहाल रांची में छिपे हुए रह रहे थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ ओडिशा की इकनॉमिक ऑफेंस विंग थाना कांड संख्या -21/22 दर्ज हुआ।

- Advertisement -

गुप्त सूचना पर टीम ने क्या किया

ओडिशा EOW ने रांची से करोड़ों की ठगी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
ओडिशा EOW ने रांची से करोड़ों की ठगी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया 3

इकनॉमिक ऑफेंस विंग टीम को गुप्त सूचना मिली कि दो आरोपी करोड़ों रुपये की ठगी करने के मामले में रांची के पुंदाग क्षेत्र में छिपे हुए हैं। स्थानीय पुलिस की मदद से ओडिशा से आई एक टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ लेकर चली गई।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *