लग्जरी कारों की महफ़िल में Nissan करने जा रही है अपनी नई कार को लॉन्च, फीचर्स जान हो जायेंगे हैरान
Nissan Leaf Next Generation: Nissan Leaf को 2011 में पहली बार एक किफ़ायती EV कार के रूप में लॉन्च किया गया था,इस गाड़ी के लॉन्च होते ही उस समय इस गाडी ने लगभग लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली थी। इसके बाद 2018 में दूसरी पीढ़ी का मॉडल बेहतर पावर और रेंज के साथ लॉन्च किया गया था। जिसके बाद बाजार में आई कई और इलेक्ट्रिक कारों जैसे की टेस्ला जैसी गाड़ियों के आने के बाद निसान की बिक्री में काफी गिरावट आई।
अब खबर आ रही है की तीसरी पीढ़ी की Nissan Leaf बहुत जल्द लॉन्च होने जा रही है। जो 2021 चिल-आउट कॉन्सेप्ट के शानदार क्रॉसओवर डिज़ाइन से प्रेरित है। Nissan Leaf Next Generation की एरिया के समान CMF-EV प्लेटफॉर्म का उपयोग करेगा, लेकिन 2028 के बाद ही सॉलिड-स्टेट बैटरी को अपनाया जाएगा। New Nissan Leaf Next Generation NACS चार्जिंग मानक का उपयोग करेगी, जिसका उत्पादन 2026 में यूके में शुरू किया जायेगा , और अमेरिका में 2026 मॉडल वर्ष में रिलीज करने का लक्ष्य बनाया जा रहा है।
Also read: 2025 में आ रही है नई Terrano, जानिए क्या होगा खास!
Also read: किफायती दाम में दमदार SUV? Venue vs Nexon, जानिए कौन है विजेता!