निरंतर बारिश के बाद पतरातू डैम का जलस्तर बढ़ा, खोला गया 1 फाटक

Ravi Rawani
3 Min Read
निरंतर बारिश के बाद पतरातू डैम का जलस्तर बढ़ा, खोला गया 1 फाटक

झारखंड में तीन दिनों से लगातार बारिश से रांची के कई डैमों में जलस्तर बढ़ गया है। कांके, रुक्का, हटिया, पतरातू और तिलैया डैमों का जलस्तर बढ़ा है। प्रशासन ने पतरातू डैम का एक फाटक खोला है, जिससे जल निकासी शुरू हो गई है।

Whatsapp Group Join
Instagram Join

अजय कुमार, रामगढ़: पतरातू: आसपास के क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश के कारण पीटीपीएस डैम का जलस्तर बुधवार की सुबह 6:30 बजे 1328 आर एल को पार कर गया। प्रखंड प्रशासन ने पतरातू डैम का एक फाटक खोलकर जल निकासी शुरू की। PTPS शेष संपत्ति के कर्मियों को भी आसपास के क्षेत्र में फाटक खुलने की सूचना दी गई। पतरातू के आसपास और पतरातू-रांची घाटी में लगातार बारिश के कारण डैम में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। डैम का जलस्तर पिछले तीन दिनों में बहुत तेजी से बढ़ा है। साथ ही आसपास के कुआं, तालाबों और छोटे बड़े जलाशयों में भी जलस्तर तेजी से बढ़ा है।

- Advertisement -

बारिश जनजीवन पर प्रभाव

Dam Overflow
Dam Overflow

रुक-रुक कर निरंतर बारिश ने आम आदमी को बुरी तरह से प्रभावित किया है। क्षेत्र के बाजार समेत सड़कें बंद हैं। शेष संपत्ति प्रबंधन ने स्थानीय लोगों को नदी के पास नहीं आने की सलाह दी है। नलकारी नदी, दामोदर नदी सहित रजरप्पा में जलस्रोत काफी तेजी से बढ़ता है जब पतरातू डैम के फाटक खुलते हैं।

कई डैमों का जलस्तर बढ़ा

तीन दिनों से लगातार बारिश ने रांची के कई डैमों में जलस्तर बढ़ा दिया है। कांके, रुक्का, हटिया, पतरातू और तिलैया डैमों का जलस्तर बढ़ा है। कांके डैम अब खतरे के निशान पर है। यहां पानी की क्षमता लगभग एक फीट कम है। 28 फीट का डैम क्षमता है। वहाँ जलस्तर लगभग 27 फीट तक बढ़ा है। डैम में अभी लगभग एक फीट पानी कम है। साथ ही, रुक्का डैम में खतरे के निशान से लगभग तीन फीट कम पानी है। सुबह आठ बजे रुक्का डैम में 32.6 फीट का जलस्तर था। शाम चार बजे 33.2 फीट तक बढ़ गया। रुक्का डैम 36 फीट की क्षमता है। वहीं, हटिया डैम में 30 फीट का जलस्तर है। 39 फीट क्षमता ही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *