Deoghar News: मौसम बदलने से बढ़ रही है बीमारी, अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी
Deoghar:- सोमवार को 263 पर्चियों में 198 मौसमी बीमारी के मरीज सोमवार को 263 पर्ची में 198 मौसमी बीमारी के मरीजों की सूची, जिनमें सर्दी, खांसी, बुखार और माथा दर्द शामिल हैं।
सदर अस्पताल में अचानक मौसम बदलने से सर्दी, खांसी, बुखार और माथा दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ी है। काउंटर संख्या 1 में सोमवार को 263 मरीजों ने पर्ची कटायी, जिनमें 198 सर्दी, खांसी, बुखार और माथा दर्द से पीड़ित थे। वहीं कुछ मरीजों ने उल्टी, दस्त, सड़क दुर्घटना और मारपीट की शिकायत की थी।
लेकिन आम मरीजों का प्राथमिक उपचार करने के बाद छुट्टी मिली। वहीं सदर अस्पताल में कुछ मरीजों का उपचार चल रहा है। वर्तमान में सदर अस्पताल में 100 से अधिक मरीज भर्ती हैं। सभी प्रकार के मरीज इसमें शामिल हैं। वहीं मारपीट और दुर्घटना में घायल होने वाले मरीजों की संख्या कम है।
10 से 2 बजे तक ओपीडी में चिकित्सा: सोमवार सुबह से ही चिकित्सा के लिए आने वाले मरीजों की भीड़ लग गई थी। सुबह 10 बजे से दो बजे तक, ओपीडी डॉक्टर ने मरीजों को देखकर दवा लिखी।
आधी दवा बाहर की: जानकारी के अनुसार, मरीजों को डॉक्टर द्वारा देखने के बाद आधी से अधिक दवा बाहर लिखी जाती है। इससे मरीजों के परिजनों को बहुत मुसीबत होती है।
Also Read: एक युवक को जान से मारने के इरादे से आये कुछ लोग, स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ के पुलिस के हवाले किया