Giridih

Giridih News: लोकसभा संसदीय क्षेत्र के मतदान कर्मियों का हुआ दूसरा रेंडमाइजेशन

Giridih: पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर स्थित एनआइसी कक्ष में बुधवार को सामान्य प्रेक्षक, 06 गिरिडीह लोकसभा संसदीय क्षेत्र अरूण महेश बाबु एवं निर्वाची पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी विजया जाधव की उपस्थिति में मतदान कर्मियों का दूसरा रेंडमाइजेशन किया गया। रेंडमाइजेशन में पीठासीन पदाधिकारी, पी वन, पी टू एवं पी थ्री मतदान कर्मियों का नाम शामिल है।

दूसरा रेंडमाइजेशन
दूसरा रेंडमाइजेशन

मौके पर कार्मिक कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह डीडीसी संदीप कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी गोमिया सह एसी मो. मुमताज अंसारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी बोकारो सह अनुमंडल पदाधिकारी चास ओम प्रकाश गुप्ता, सहायक निर्वाची पदाधिकारी बोकारो सह अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो अशोक कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी चंदनकियारी सह डीसीएलआर प्रभाष दत्ता, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी धनंजय कुमार, कार्मिक कोषांग की नोडल पदाधिकारी शालिनी खालखो आदि उपस्थित थे।

Also read: 10 मई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आएंगे झारखंड के दोरे पर

उल्लेखनीय हो कि, 06 गिरिडीह लोकसभा संसदीय क्षेत्र में मतदान आगामी 25 मई 2024 को होना है। इसमें कुल 6860 मतदान कर्मियों (पुरूष मतदान कर्मी), 198 (महिला मतदान कर्मी) को लगाया गया है। इसमें पीठासीन पदाधिकारी, पी वन, पी टू एवं पी थ्री मतदान कर्मी व रिजर्व कर्मी शामिल हैं।

Also read: आज ED करेगी जाँच 35.23 करोड़ रुपये किसके हैं और कहां से मिले थे?

Also read: आज की 08 मई 2024 में हो रही झारखंड की ताजा खबरे ‘यहाँ पढ़े’

Suraj Kumar

"मैं सूरज कुमार, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, पिछले कुछ महीनो से "JoharUpdates" में न्यूज़ राइटर के रूप में कार्यरत हूँ। मैंने विनोभा भावे यूनिवर्सिटी से B.com किया हुवा है, और मुझे कंटेंट लिखना अच्छा लगता है इसलिए मैं इस वेबसाइट की मदद से अपने लिखे न्यूज़ को आप तक पंहुचाता हूँ। Email- suraj24kumar28@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button