Koderma News

Koderma News: मसनोडीह के घने जंगल में महिला को कुल्हाड़ी से डराकर पेड़ से बांधकर की गयी घिनौनी हरकत

Koderma: झारखंड के कोडरमा जिले में एक गांव के युवक ने एक महिला को जंगल में लकड़ी चुनने जाते समय टांगी (कुल्हाड़ी) का भय दिखाकर दुष्कर्म कर दिया। पीड़ित महिला ने बताया कि एक जंगल में उसे अकेला देखकर आरोपी ने उसे पेड़ से बांधकर बलात्कार किया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। पूरे मामले की जांच चल रही है।

कोडरमा जिले के मसनोडीह पंचायत क्षेत्र में डोमचांच थाना क्षेत्र में एक बिरहोर महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने आरोपी पिता मंगल बिरहोर, 35 वर्षीय संजय बिरहोर को गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया। शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे, आरोपी ने महिला को जंगल में लकड़ी चुनने जाते समय दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद, क्रोधित परिवार ने आरोपी को पूरी रात बांध कर रखा और उसे पीटा। शनिवार सुबह आरोपी को डोमचांच पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़ित महिला को सदर अस्पताल कोडरमा में मेडिकल जांच के लिए भेजा है। पीड़ित महिला ने शनिवार शाम को घटना को लेकर थाने में लिखित शिकायत की है। पीड़ित महिला का आरोपी देवर है।

टांगी का भय दिखाकर बलात्कार किया

पीड़ित महिला ने बताया कि जब वह जंगल में लकड़ी चुनने गई, गांव के संजय बिरहोर ने टांगी का भय दिखाया और उसे पेड़ में बांध दिया। इसके बाद कपड़े फाड़ दिए गए और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। डोमचांच पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी युवक को पकड़ लिया। थाना प्रभारी पंचम तिग्गा ने कहा की पूरे मामले की जांच चल रही है।

Also Read: जलवा दिखाया कोडरमा के खिलाड़ियों ने, सॉफ्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार तरीके से बने चैंपियन

Devkundan Mehta

मेरा नाम देवकुंदन मेहता हैं, मैं झारखण्ड राज्य का निवासी हूँ। मैं एक Content Writer, Creator, Editor और Student हूँ। यहाँ JoharUpdates पर अपनी लिखने की कला को प्रदर्शित करने के लिए पार्ट टाइम न्यूज़ लिखता हूँ। मैं कोडरमा जिले का निवासी हूँ इसलिए अपने आस-पास के जिलों के न्यूज़ को कवर करता हूँ। मझे न्यूज़ भेजने या मुझसे जुड़ने के लिए आप मुझे मेरे ईमेल "dkdevkundan@gmail.com" पर ईमेल कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button