Giridih News: मारवाड़ी महिला संगठन ने गरीब और लाचार परिवारों की बेटी की शादी में किया सहयोग
Giridih:- मारवाड़ी ब्राह्मण महिला शाखा समिति ने शुक्रवार को कुटिया मंदिर गली स्थित भगवान परशुराम भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें एक कन्या की विदाई का सामान परिजनों को दिया गया। बताया गया कि समिति ने कन्या की शादी के मौके पर समान व्यवस्था की है।
जो कन्या के परिजन को सौंप दिया गया था। गरीब और असहाय लड़कियों के विवाह के अवसर पर मारवाड़ी महिला ब्राह्मण शाखा समिति ने सामान और भेंट की व्यवस्था की है। इस कड़ी में शुक्रवार को एक गरीब लड़की की शादी के लिए आवश्यक सामान कन्या के परिवार को दिए गए।
समिति ने कन्या को पूजन कर विदा किया। पिछले कई वर्षों से समिति ने इस सामाजिक कार्य में भाग लिया है। समिति ने कई लड़कियों की शादी की व्यवस्था की है। समिति का लक्ष्य है कि गरीब और लाचार परिवारों की बेटी की विदाई ठीक ठंग से हो और उसके लिए आवश्यक सामानों की व्यवस्था हो।
समिति की अध्यक्ष संगीता शर्मा, समिति सचिव आशा शर्मा, रेणु शर्मा, ज्योति शर्मा, उमा देवी, इंदु व्यास, मंजू शर्मा, शोभा पालीवाल, प्रियंका शर्मा, मधु शर्मा, सुनीता शर्मा, बबिता शर्मा, रचना शर्मा, कृपा शर्मा और अन्य लोग मौके पर उपस्थित थे।
Also Read: ईसाई और मुस्लिम धर्म अपनाने और जनजाति समुदाय को आरक्षण से बाहर करने की माँग