लातेहार के 79वें SDO के रूप में मो. परवेज ने पद संभाला

Sandeep Sameet
2 Min Read

Latehar: झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी मो. परवेज ने बुधवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी का पदभार ग्रहण किया। वे लातेहार राज्य के 79वें अनुमंडल अध्यक्ष हैं। उन्होंने अनुमंडल कार्यालय में एक भव्य समारोह में निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद मो. परवेज ने कहा कि पूरे अनुमंडल क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखना पहली प्राथमिकता होगी, खासकर दुर्गा पूजा।

Whatsapp Group Join
Instagram Join

उन्होंने सरकारी कार्यक्रमों का लाभ लाभुकों तक पहुंचाने की प्रतिज्ञा दोहराई। कहा कि लोग किसी भी समस्या के लिए सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर अनुमंडल कार्यालय के कर्मचारियों के अलावा जिला 20 सूत्री समिति के उपाध्यक्ष अरुण दुबे, पूर्व 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष राजधानी यादव, झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला सचिव शमसूल होदा, जिला संयुक्त सचिव मो. इमरान और फूलचंद गंझू भी उपस्थित थे।

- Advertisement -
के 79वें SDO के रूप में मो. परवेज ने पद संभाला
लातेहार के 79वें SDO के रूप में मो. परवेज ने पद संभाला 3

57 साल बाद एक एसडीओ ने अपना कार्यकाल पूरा किया

यह बताया जाना चाहिए कि लातेहार में 57 वर्षों के बाद किसी एसडीओ ने तीन साल का कार्यकाल पूरा किया था। अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में पूर्ववर्ती एसडीओ शेखर कुमार ने तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा किया। वह नौ सितंबर 2020 से 19 अक्टूबर 2023 तक लातेहार में एसडीओ के पद पर तीन वर्ष, एक महीना दस दिन रहे। उससे पहले, एसएम ओकाइस ने लातेहार के अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में तीन वर्ष, दो महीने और आठ दिन का कार्यकाल पूरा किया था। 5 जून 1966 से 23 अगस्त 1969 तक उनका पद था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *