Ranchi: राज्य में शनिवार को डेंगू के 74 संदिग्ध मरीज मिले हैं। 18 लोगों में जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हुई है। दस मरीज चतरा जिले में मिले हैं।

देवघर में एक, धनबाद में छह और हजारीबाग में एक बीमार पाया गया है। वहीं, चिकनगुनिया के आठ संभावित मरीज भी मिले हैं। लेकिन जांच के बाद किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।