झारखंड की बेटी ने नेशनल रेड रन की 10 किमी मैराथन दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया

Tannu Chandra
2 Min Read
National Red Run

Ranchi: गोवा के पणजी में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन ने राष्ट्रीय रेड रन कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य युवाओं को एचआईवी और एड्स के प्रति जागरूकता फैलाना था। देश के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के बच्चों ने राज्य स्तर पर चयनित होने के बाद इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय दौड़ में भाग लिया।

Whatsapp Group Join
Instagram Join

इसमें झारखंड की बेटी संघमित्रा मेहता ने 10 किलोमीटर की मैराथन दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया। गिरीडीह जिले के कालू राम मोदी मेमोरियल वनांचल इंटर कॉलेज की इस छात्रा ने 10 किमी की दूरी 37 मिनट 55 सेकेंड में पूरी की। पुरुषों में राजन कुमार पांचवें स्थान पर रहे। रांची के एसएस मेमोरियल कॉलेज के इस छात्र ने 10 किलोमीटर की दूरी 33 मिनट 2 सेकंड में पूरी की।

- Advertisement -

गोवा मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सम्मानित किया

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत पी राणे और नाको के वरीय अधिकारी ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया।

National Red Run
झारखंड की बेटी ने नेशनल रेड रन की 10 किमी मैराथन दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया 3

झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक जयकिशोर प्रसाद और युवा प्रभारी सत्य प्रकाश प्रसाद मौके पर उपस्थित थे। सात लोगों की टीम 6 अक्टूबर को गोवा में नेशनल रेड रन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चली गई।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *