Gumla

Gumla News: जाने किस खेती में किसानों को होता है अधिक मुनाफा

Gumla: गुमला जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत गरमा धान की खेती करने के लिए किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए किसानों को धान का बीज मुफ्त में दिया जा रहा है। गुमला जिले में अब तक किसानों को 64.5 क्विंटल फ्री गरमा धान का बीज दिया गया है, ताकि इसकी खेती को बेहतर बनाया जा सके। गुमला में बहुत से आदिवासी लोग रहते हैं, जो पिछड़े इलाकों में रहते हैं। यहां के लोगों का मुख्य पेशा कृषि है क्योंकि वहाँ बड़े कल कारखाने, उद्योग और रेलवे नहीं हैं।

गरमा धान की खेती
गरमा धान की खेती

आत्मा के तकनीकी प्रबंधक अजीत कुमार ने बताया कि गरमा धान की खेती में कई लाभ हैं। कम समय में अधिक उत्पादन देता है। जिससे किसानों की आय बढ़ेगी। किसानों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए निशुल्क बीज और प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां के अधिकांश लोग कृषि पर निर्भर हैं। मानसून पर निर्भर होने के कारण किसान एक वर्ष में केवल एक बार धान की खेती कर सकते हैं। इनसे बचने के लिए किसानों को गरमा धान की खेती की सलाह दी जा रही है। पानी की पर्याप्त व्यवस्था होने पर आप इसे मानसून से बाहर भी कर सकते हैं।

जानिए क्या होता है गरमा धान

पानी वाले क्षेत्रों में गरमा धान उपयुक्त है। नदियों, जलाशयों और पानी वाले क्षेत्रों में गरमा धान की खेती की अधिक संभावना है। यह धान मानसून और शीतकाल में भी किया जा सकता है। जहां पर्याप्त पानी के संसाधन उपलब्ध हैं जिले में गरमा धान की खेती अभी भी संभव है। इसे इस वर्ष मार्च तक बोया जा सकता है।

Also read: जाने कौन बनेगा इस बार BJP का नया उम्मीदवार ?

जानिए क्या होता है गरमा धान के अच्छाई

गरमा धान की खेती से किसानों के चेहरे पर खुशी
गरमा धान की खेती से किसानों के चेहरे पर खुशी

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन गरमा धान की खेती को बढ़ाने के लिए किसानों को DRRH2 हाइब्रिड धान के बीज मुफ्त में दे रहा है। 1 एकड़ में सिर्फ 6 किलो बीज का उपयोग होता है। इस बीज की उपज अधिक होती है और 110 से 115 दिन में तैयार हो जाता है। साथ ही, इस बीज से उत्पादित पौधे में कीटों और बीमारियों का प्रकोप कम होता है, जो किसानों के लिए बहुत फायदेमंद है। कम समय में अधिक पैसे कमा सकते हैं।और इसके पौधे बीमार नहीं होता। जिले की 430 हेक्टेयर जमीन पर गरमा धान की खेती की योजना है।

Also read:सामान से भरी 3 पहिया और मिनी ट्रक में टक्कर से 5 लोग हुए गंभीर रूप से घायल

Suraj Kumar

"मैं सूरज कुमार, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, पिछले कुछ महीनो से "JoharUpdates" में न्यूज़ राइटर के रूप में कार्यरत हूँ। मैंने विनोभा भावे यूनिवर्सिटी से B.com किया हुवा है, और मुझे कंटेंट लिखना अच्छा लगता है इसलिए मैं इस वेबसाइट की मदद से अपने लिखे न्यूज़ को आप तक पंहुचाता हूँ। Email- suraj24kumar28@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button