Hazaribagh

हजारीबाग में 2 पक्षों में सांप्रदायिक तनाव – नारों के साथ बरसे पत्थर

Hazaribagh: हजारीबाग में दो समुदायों में सांप्रदायिक तनाव है। इतना तनाव था कि पत्थरबाजी हुई। बजरंग दल के दस सदस्य घायल हो गए। रविवार रात करीब 9:00 बजे घटना हुई है। पेलावल थाना क्षेत्र में कचहरी तहसील के पास बस पर हमला हुआ, जिसमें बजरंग दल के कार्यकर्ता सवार थे।

जिन लोगों पर पत्थर बरसाने का आरोप लगा है, उनका कहना है कि वे सिर्फ मस्जिद के सामने रोके गए। इतना ही नहीं, जय श्रीराम के नारे लगाए गए और दूसरे लोगों के बारे में गलत बातें बोली गईं। बाद में पत्थरबाजी हुई। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। बीजेपी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी इस मुद्दे पर ट्वीट कर सरकार को घेर लिया है।

झारखंड पुलिस हमलावरों को जल्दी करेगी गिरफ्तार

हजारीबाग में 2 पक्षों में सांप्रदायिक तनाव - नारों के साथ बरसे पत्थर
हजारीबाग में 2 पक्षों में सांप्रदायिक तनाव – नारों के साथ बरसे पत्थर

बाबूलाल ने ट्वीट कर कहा कि हजारीबाग में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर जो हमला हुआ है, उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। विशेष समुदाय के गुंडों को हेमंत सरकार में तुष्टिकरण की राजनीति में खुली छूट मिली है। रांची में हुए हमले में अभी तक कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है, जबकि हजारीबाग में ये हमला हुआ है। झारखंड पुलिस जल्द से जल्द हमलावरों को पकड़कर कानून कायम करे।

‘शौर्य जागरण यात्रा’ से वापस आ रहे थे

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्यकर्ता रांची में हुई “शौर्य जागरण यात्रा” में भाग लेकर हजारीबाग लौट रहे थे। SP ने कहा कि पुलिसकर्मी घटनास्थल पर समय पर पहुंच गए। इसलिए कोई महत्वपूर्ण घटना नहीं हुई। हजारीबाग पुलिस अधीक्षक मनोजर रत्न ने कहा कि अब तक कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है। लेकिन दो ही गुप्र के बदमाशों को इसमें शामिल किया गया है। जिन लोगों की पहचान की जाएगी, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button