गिरिडीह: जमुआ प्रखंड को आकांक्षी प्रखंड घोषित किया गया

Tannu Chandra
2 Min Read
जमुआ प्रखंड को आकांक्षी प्रखंड घोषित किया गया

पीएम मोदी के संकल्प सप्ताह का लाइव प्रसारण सुनने बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

Whatsapp Group Join
Instagram Join

Jamau (Giridih): 30 सितंबर को, नई दिल्ली के भारत मंडपम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत ‘संकल्प सप्ताह’ का शुभारंभ किया। 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक कार्यक्रम नियमित रूप से चलेगा। शनिवार को जमुआ प्रखंड सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुनने के लिए बहुत से लोग क्षेत्र से पहुंचे।

- Advertisement -

लाइव प्रसारण में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार ही सब कुछ कर लेगी, इस विचार को छोड़ देना चाहिए। सबसे बड़ी शक्ति समाज है। PM मोदी ने कहा कि ग्राम पंचायतों का विकास तेजी से होगा। आकांक्षी जिला कार्यक्रम ने 112 जिलों में 24 करोड़ से अधिक लोगों की जिंदगी बदली है. आकांक्षी ब्लॉक योजना भी सफल होगी, जैसे कि आकांक्षी जिला योजना।

PM ने कहा कि सबसे निचले तबके तक विकास पहुंचाना जरूरी है, इसलिए ग्रासरूट लेवल पर बदलाव करना जरूरी है। जीवन के हर क्षेत्र में नेतृत्व की जरूरत है और सभी संसाधनों को समान रूप से बाँटने की जरूरत है। प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष जुन्नैद आलम, उप प्रमुख रब्बुल हशन रब्बानी, जिप सदस्य संजय हाज़रा और प्रभा वर्मा, जिले के आईटी मैनेजर अंकुर गौरव और देव कुमार सब उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *