गढ़वा में तिरंगे का अपमान करने वाली वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किया मामला दर्ज

Sandeep Sameet
2 Min Read
गढ़वा में तिरंगे का अपमान करने वाली वीडियो बाद पुलिस ने किया मामला दर्ज

गुरुवार को गढ़वा में तिरंगा झंडा पर अशोक चक्र को उर्दू में लिखने की शिकायत हुई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैल रहा है।

Whatsapp Group Join
Instagram Join

वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है और दंडाधिकारी रंका और CO शिवपूजन तिवारी के आवेदन पर रंका थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

- Advertisement -

ईद मिलाद उन नबी के अवसर पर जुलूस निकाला गया

रंका शहर, सोनपुरवा, दौनादाग और रबदा गांवों में पैगम्बर मोहम्मद के जन्मदिन को याद करने के लिए गुरुवार को ईद मिलाद उन नबी पर जुलूस निकाला गया था। दाता तक्कूशाह के मजार से शुरू होकर थाना मोड़ पहुंचा।

वह वहां से वापस दाता तक्कूशाह के मजार पर जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान, जुलूस में शामिल लोगों ने दर्जन भर से अधिक तिरंगे में अशोक चक्र हटाकर उर्दू के शब्द लिखे।

तिरंगे के साथ इस तरह से छेड़छाड़ किए जाने को देखने के बावजूद जुलूस में शामिल पुलिस पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों में से किसी ने भी विरोध नहीं जताया।

- Advertisement -
गढ़वा में तिरंगे का अपमान करने वाली वीडियो बाद पुलिस ने किया मामला दर्ज
गढ़वा में तिरंगे का अपमान करने वाली वीडियो बाद पुलिस ने किया मामला दर्ज

वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई

प्रशासन ने शुक्रवार की शाम तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने पर कार्रवाई की। साथ ही, जुलूस में उपस्थित दंडाधिकारी और अंचलाधिकारी ने सार्वजनिक तौर पर तिरंगा को अपमानित करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

राष्ट्रीय झंडे के अपमान के मामले में थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि भारतीय दंड विधान संहिता की धारा 153 ए, 153 बी तथा 120 बी के तहत तत्काल प्राथमिकी दर्ज की गई है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर जुलूस में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए काम कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *