Deoghar: सोमवार देर शाम जिले के देवीपुर थाना के पैसापुर गांव में हथियारबंद डकैतों ने एक कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर लुटपाट किया। आठ से दस डकैतों ने पहले घर में लगे सीसीटीवी के डीवीआर को तोड़ डाला। साथ ही गृह स्वामी बालेश्वर मंडल के बेटे को मार डाला। बाद में डकैतों ने घर पर रखे सारे गहने और दस से बारह लाख रुपये लूटकर भाग निकले।
ग्रामीणों ने डकैतों का पीछा करने पर धारदार हथियार फेंककर हमला किया। ताबड़तोड़ फायरिंग की। देवीपुर थाना प्रभारी धनजंय सिंह और सदर एसडीपीओ दल बल के साथ घटना की जांच करने के लिए मौके पर पहुंचे हैं। गृहणी ने बताया कि हथियार बंद डकैत गाली गलौज कर रहे थे और स्थानीय भाषा बोल रहे थे। देवघर पुलिस को अपराधियों ने दिनदहाड़े डकैती की घटना दी है।
- Advertisement -
