CM हेमंत ने हरमू पूजा पंडाल का उद्घाटन करते हुए कहा कि, मां झारखंड को सुख समृद्धि और संपन्नता दें

Tannu Chandra
2 Min Read
CM हेमंत ने हरमू पूजा पंडाल का उद्घाटन करते हुए

Ranchi: गुरुवार को हरमू, पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया। इस अवसर पर उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी उपस्थित थीं। गुजरात के स्वामी नारायण मंदिर का प्रारूप यहां पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति की 51वीं वर्षगांठ पर बनाया गया है। बारह ज्योतिर्लिंग भी दिखाए गए हैं।

Whatsapp Group Join
Instagram Join

श्रद्धालुओं को सरोवर भी पसंद आएगा। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम लोग हर साल की तरह इस साल भी इस महान उत्सव का इंतजार कर रहे हैं और अब पंडालों के पट विधिवत रूप से खुल रहे हैं। माता को देखो। माता से विनती है कि झारखंड को सुख, समृद्धि और संपन्नता दें।

- Advertisement -

सुबोधकांत ने चर्च रोड पूजा पंडाल का उद्घाटन किया और सभी के लिए मां दुर्गा से आशीर्वाद मांगा

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने गुरुवार को दुर्गा पूजा समिति महावीर मंदिर चर्च रोड का उद्घाटन किया। मौके पर, स्थानीय लोगों को नवरात्रि और दुर्गा पूजा की बधाई दी और एक दूसरे को भाईचारे से इस उत्सव को मनाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी लोगों के लिए मां दुर्गा से आशीर्वाद मांगा और मानव कल्याण की कामना की।

CM हेमंत ने हरमू पूजा पंडाल का उद्घाटन करते हुए
CM हेमंत ने हरमू पूजा पंडाल का उद्घाटन करते हुए कहा कि, मां झारखंड को सुख समृद्धि और संपन्नता दें 3

रांची युवा कांग्रेस के महासचिव एवं विधानसभा के प्रभारी रोहित सिन्हा ने मौके पर कहा कि मां दुर्गा से उनकी प्रार्थना है कि आने वाला समय देश के लिए मंगलमय हो। मुख्य संरक्षक गुलशन लाल अजमानी ने कहा कि भव्य पंडाल और भव्य प्रतिमा के साथ-साथ आकर्षक विद्युत सज्जा से भी शहरवासी पंडाल की ओर आकर्षित हो रहे हैं, भक्त माता को देखने के लिए पंडाल में उमड़ने लगे हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *