छठ के दौरान अक्टूबर-नवंबर तक का राशन बांटने का सख्त निर्देश – पलामू

Sandeep Sameet
1 Min Read

Palamu: जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू ने आगामी छठ पूजा को देखते हुए अक्टूबर से नवंबर तक राशन बांटने का आदेश दिया। इस विषय पर डीआरडीए के सभागार में जिले के सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की बैठक हुई। DSO ने बैठक में सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को अक्टूबर और नवंबर में छठ पूजा से पहले राशन देने का आदेश दिया। साथ ही, आधार और मोबाइल सीडिंग, वर्षों से खाद्यान्न नहीं लेने वाले लाभुकों का भौतिक सत्यापन, ग्रीन राशनकार्डों का वितरण और अन्य मुद्दों पर जोर दिया गया। DSO ने जनता से मिली शिकायतों को हल करने के लिए मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन करने का आदेश दिया।

Whatsapp Group Join
Instagram Join
2 41
छठ के दौरान अक्टूबर-नवंबर तक का राशन बांटने का सख्त निर्देश - पलामू 3

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *