चौपारण में लगभग 30 लाख तक का पटाखा बिका

Sandeep Sameet
2 Min Read

Hazaribagh: दीपावली पर चौपारण प्रखंड में लगभग ३० लाख से अधिक पटाखे बिकेंगे। रविवार को दीपावली की रात लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। देर शाम तक क्षेत्र के सैकड़ों दुकानों में पटाखे बेचे जाते रहे। जबकि सूत्रों ने बताया कि किसी भी पटाखे की दुकान में लाइसेंस नहीं है। दीपावली पर देर शाम तक लोगों ने पटाखे फोड़े। जो देर रात तक चलता रहा और छठ पूजा तक जारी रहेगा। प्रखण्ड में ऐसे कई दुकानदार हैं। जिन्होंने पटाखों की लाखों में बिक्री की घोषणा की। यही नहीं, प्रखंड के सैकड़ों चौपारण, चतरा मोड़, चैती मोड़, पांडेयबारा, सिंघरावा, महराजगंज, बसरिया, रामपुर, बारा चौक, दैहर, दनुआ और अन्य स्थानों पर भी पटाखों की अच्छी बिक्री हुई।

Whatsapp Group Join
Instagram Join
2 46
चौपारण में लगभग 30 लाख तक का पटाखा बिका 3

पड़ोस में पटाखे बेचने वाले एक दुकानदार ने बताया कि दीपावली पर पटाखे खरीदने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई। फुलझड़ी, अनार, स्काई लालटेन और स्काई शॉट को आसमानी आतिशबाजी के कारण लोगों ने अधिक खरीदा। सुबह में दुकानों में कम लोग थे, लेकिन दोपहर होते ही लोग आने लगे। जहां बड़े और छोटे पहुंचे। बच्चों को पटाखे दिलाने भी कई महिलाएं पहुंचीं। बच्चों ने चरखी, महताब, अनार और फुलझड़ी को बहुत प्यार किया। लोग स्काई शॉट और आसमानी पटाखे पसंद करते थे।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *