बाइक सवार अपराधियों ने उप मुखिया को मारी गोली, रिम्स रेफर

Sandeep Sameet
1 Min Read

Latehar: चंदवा थाना क्षेत्र में हेसालौंग के मूर्ति टोंगरी के पास एक अज्ञात बाइक सवार अपराधी ने उप मुखिया को गोली मार दी। टोंगरी लातेहार और लोहरदगा जिलों की सीमा पर मूर्ति है।

Whatsapp Group Join
Instagram Join

अपराधी घटना करने के बाद वहाँ से भाग गए। उप मुखिया की बांह में गोली लगी है। घटना के तुरंत बाद लोहरदगा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्हें भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर उपचार के लिए रिम्स भेजा गया।

- Advertisement -
सवार अपराधियों ने उप मुखिया को मारी गोली रिम्स रेफर
बाइक सवार अपराधियों ने उप मुखिया को मारी गोली, रिम्स रेफर 3

चंदवा और कुड़ू पुलिस ने उप मुखिया पर गोली चलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए लातेहार और लोहरदगा पुलिस छापेमारी कर रही है। ज्ञात नहीं है कि अपराधियों ने घटना क्यों की। कुड़ू थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस छापेमारी कर रही है और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *