Bokaro News: सेक्टर 8-B में स्थित एक ईवीएम को किया गया सील
Bokaro: आज बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर 8/बी बोकारो इस्पात सिनियर सेकेंडरी स्कूल स्थित ईवीएम वज्रगृह को आयोग के दिशा – निर्देशानुसार मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनीतिक पार्टी प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सील किया गया।
मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ चास ओम प्रकाश गुप्ता, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ बेरमो अशोक कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर प्रभाष दत्ता, जिला उप निर्वाचन
पदाधिकारी प्रतिभा कुजूर समेत ईवीएम कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी पियूष, मीडिया कोषांग के नोडल पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय, सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी चास, चंदनकियारी आदि उपस्थित थे। विभिन्न राजनीतिक पार्टी प्रतिनिधियों में झारखंड मुक्ति मोर्चा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी, भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल आदि के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।
Also read: बढ़ती गर्मी में अब झारखंड के कई स्कूलों का टाइम टेबल मे किया गया बदलाव
Also read: एक बार फिर आज लोगो को मतदान के प्रति किया गया जागरूक