AIMIM की बैठक में संगठन की शक्ति पर हुई चर्चा – गढ़वा

Sandeep Sameet
2 Min Read

Garhwa: पार्टी के प्रदेश सदस्यता अभियान प्रभारी डॉ. एमएन खान ने ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी (AIMMIM) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। पार्टी के जिला अध्यक्ष, सचिव, महासचिव, संरक्षक और सभी प्रखंडों के अध्यक्ष इस सम्मलेन में उपस्थित थे। प्रखंड अध्यक्षों ने जिले से पंचायत तक के पदाधिकारियों की उपस्थिति में अपनी प्रखंड कमिटी, पंचायत कमिटी घोषित की।

Whatsapp Group Join
Instagram Join

रंका प्रखंड ने सभी पंचायत कमिटीओं को बनाया और उन्हें जिला को सौपा। पार्टी ने भी उन्हें रांका प्रखंड अध्यक्ष के उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। ऐसे ही मेराल, डंडा, गढ़वा और चिनियां प्रखंडों के अध्यक्षों ने जिला को प्रखंड कमिटी पंचायत कमिटी की रिपोर्ट दी। जिस प्रखंड या पंचायत में अभी तक कमिटी नहीं बनाई गई है, वहां कमिटी बनाने की मांग की गई है। 15 नवंबर तक सभी जिलों को कमेटी बनाने का आदेश दिया गया है।

- Advertisement -
2 23
AIMIM की बैठक में संगठन की शक्ति पर हुई चर्चा - गढ़वा 3

इस अवसर पर जिला संरक्षक अब्दुल शकूर अंसारी, जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार रजक, जिला युवा अध्यक्ष मोजाहिम अंसारी, जिला महासचिव रमजान अंसारी, जिला सचिव हाजी नसीरुद्दीन साहब, जिला कोषाध्यक्ष इफ्तेखार आलम, जिला युवा सचिव डॉ. आफताब आलम, मीडिया प्रभारी सह रंका प्रखंड प्रभारी मजहर हुसैन रजवी, रंका प्रखंड अध्यक्ष इबरान अंसारी, मेराल प्रखंड अध्यक्ष फारूक अंसारी, डंडा प्रखंड अध्यक्ष मोजम्मिल अंसारी, रंका प्रखंड कोषाध्यक्ष जहांगीर आलम, रंका प्रखंड महासचिव मोबिन अंसारी, मेराल प्रखंड सोशल मीडिया प्रभारी मुजफ्फर हुसैन नूरी, गढ़वा प्रखंड मीडिया प्रभारी फैज़ अंसारी, दुलदुल्वा पंचायत सचिव गुलबास अंसारी, नसीम अख्तर, हसनैन मंसूरी, विजाय बखला, इबरान अंसारी, इश्तियाक अंसारी, राजेश कुमार, ताहिर अंसारी, भोला राम, शफीक रंगसाज, शमीम रंगसाज, मुजफ्फर हुसैन, मुजाहिद अंसारी, फकरुद्दीन अंसारी, सद्दाम अंसारी, इंताज अंसारी, रिजवान अली, असगर अली, आबिद हुसैन, परवेज अंसारी, यासीन अंसारी, सिकंदर रंगसाज, आजाद अंसारी, अलीमुद्दीन अंसारी, कलाम अंसारी, के साथ अन्य लोग मौजूद रहे.

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *