Bokaro

Bokaro News: इंडिया ऑलिअन्स की उलगुलान न्याय महारैली में AAM आदमी के कौन से बड़े चहरे आएंगे नजर ?

Bokaro: आगामी 21 अप्रैल को रांची के प्रभात तारा मैदान में इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्कलुसिव अलायंस की उलगुलान न्याय महारैली में अन्य घटक दलों के साथ आम आदमी पार्टी सशक्त भागीदारी निभाएगी।

विदित हो कि रांची महारैली में आप के राष्ट्रीय नेता पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, सुनीता केजरीवाल और सांसद संजय सिंह विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक देवनाथ सिंह के नेतृत्व में झारखंड के सभी 24 जिलों से हजारों कार्यकर्ता महारैली में शामिल होंगे। यह जानकारी आप के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश ने दी है।

Bokaro
Bokaro

उन्होंने बताया कि सभी जिलों के जिला संयोजक और प्रदेश पदाधिकारियों ने तैयारी बैठक कर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति सुनिश्चित कर लिया है। विशेष तौर पर बोकारो में जिला संयोजक विधान चंद्र राय और धनबाद में जिला संयोजक अशोक महतो के नेतृत्व में विभिन्न वाहनों से सैकड़ों की संख्या में आप कार्यकर्ता महारैली में शिरकत करेंगे।

Also read: एक ही दिन में 786 गांवों की महिलाओं ने वोटिंग को लेकर की मीटिंग

Tannu Chandra

मैं Tannu Chandra, मुझे ऑटोमोबाइल "बाइक्स" में पिछले 3 वर्षो का अनुभव है, मुझे बाइक्स और गाड़िओ का ब्लॉग लिखना बहुत पसंद है इसलिए मैं India07.com में एक राइटर के रूप में काम कर रही हूँ और बचे समय में Joharupdates के लिए अपने आस-पास के न्यूज़ को भी साझा कर देती हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button